Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Swift Facelift: पुरानी के मुकाबले 2024 Swift में मिलेंगे ये चार बड़े बदलाव, जानें डिटेल

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 01:29 PM (IST)

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से जल्‍द ही भारतीय बाजार में 2024 Swift को पेश किया जा सकता है। डिजाइन फीचर्स इंजन और तकनीक के मामले में पुरानी के मुकाबले नई 2024 Swift में कंपनी की ओर से किस तरह के खास बदलाव किए जा सकते हैं। इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Maruti Suzuki Swift Facelift को जल्‍द भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। Swift 4th Gen में क्‍या बदलाव होंगे। जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली कारों की लिस्‍ट में Maruti Swift भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्‍द ही इसकी नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर सकती है। ऐसे में पुरानी Swift के मुकाबले नई 2024 Swift में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बदलावों के साथ आएगी नई Maruti Suzuki Swift Facelift

    मारुति की ओर से जल्‍द ही स्विफ्ट की नई जेनरेशन (Swift 4th Gen) को भारत में पेश किया जाएगा। इसके पहले कंपनी की ओर से इसकी नई जेनरेशन को जापान और यूरोप के कई देशों में पेश किया जा चुका है। जिसमें कई अहम बदलावों को किया गया है। कंपनी की ओर से अभी इसके बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अन्‍य देशों में नई स्विफ्ट में जो बदलाव किए गए हैं। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि उन बदलावों के साथ ही भारत में भी नई स्विफ्ट को लाया जा सकता है।

    2024 Swift के डिजाइन में होंगी ये खूबियां

    मारुति की ओर से जल्‍द ही नई स्विफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें पुरानी के मुकाबले कई बदलाव (Swift Facelift vs Prefacelift) देखने को मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक पुरानी स्विफ्ट के मुकाबले नई स्विफ्ट में बंपर, फ्रंट ग्रिल, बोनट, हेडलाइट में बदलाव किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसके एक्‍सटीरियर में रियर डोर का हैंडल सी-पिलर की जगह पारंपरिक जगह पर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बेहतरीन फीचर्स के साथ कल लॉन्‍च होगी Mahindra XUV 3XO, जानें पूरी डिटेल

    इंटीरियर में होंगे ये बदलाव

    गाड़ी के इंटीरियर में भी कंपनी की ओर से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। मौजूदा वर्जन में कंपनी की ओर से सिंगल टोन कलर को दिया जाता है। जबकि नए वर्जन में इसे ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, छह एयरबैग, इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर में हल्‍के बदलावों के साथ लाया जा सकता है।

    लंबाई-चौड़ाई में होगा फर्क

    पुरानी स्विफ्ट के मुकाबले नई स्विफ्ट के डायमेंशन में भी फर्क देखने को मिल सकता है। पुरानी के मुकाबले नई स्विफ्ट 15 एमएम लंबी, 30 एमएम ऊंची भी हो सकती है। ऐसा इसलिए समझा जा रहा है क्‍योंकि कंपनी ने भारत में नई स्विफ्ट को लॉन्‍च करने से पहले कई देशों में इसकी नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर दिया है।

    इंजन और तकनीक भी होगी बेहतर

    मारुति की ओर से स्विफ्ट में नया इंजन और नई तकनीक को भी दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक नई स्विफ्ट में कंपनी जेड सीरीज का नया 1.2 लीटर क्षमता का इंजन दे सकती है। जिसके साथ कंपनी हाइब्रिड तकनीक को भी देगी। इस तकनीक के साथ नई स्विफ्ट का एवरेज (Swift Facelift Mileage) पुरानी के मुकाबले काफी बेहतर हो जाएगा। इसमें 5स्‍पीड मैनुअल के साथ ही एएमटी का विकल्‍प भी दिया जा सकता है।

    comedy show banner