विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Swift भी हुई महंगी, जानें किस वेरिएंट पर बढ़े कितने हजार रुपये

Published: Mon, 14 Sep 2026 05:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारत में हैचबैक कार के तौर पर Maruti Swift को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी को खरीदना अब महंगा हो गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट की कीमत को कितना बढ़ाया गया है। अब इसकी नई कीमत क्‍या है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई Maruti Swift

मारुति की ओर से भारतीय बाजार में हैचबैक कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली मारुति स्विफ्ट की कीमत को बढ़ा दिया गया है। निर्माता की ओर से पहले ही जानकारी दी गई थी कि वह सितंबर महीने में अपनी कारों की कीमत को बढ़ा रही है।

कितनी हुई महंगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस कार की कीमत में पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

निर्माता की ओर से इस कार के सभी वेरिएंट्स की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी को किया गया है।

कितना दमदार इंजन

मारुति की ओर से स्विफ्ट की चौथी पीढ़ी में नया जेड सीरीज इंजन दिया गया है। जिसमें तीन सिलेंडर मिलते हैं। नए इंजन से इसे 60 किलोवाट की पावर मिलती है और 111.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 5स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन को दिया जाता है।

कैसे हैं फीचर्स

Maruti Swift में छह स्‍पीकर सेटअप, फ्रंट में ट्विटर, नौ इंच टचस्‍क्रीनऑल न्‍यू सस्‍पेंशन सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सुजुकी कनेक्‍ट, हाइड्रॉलिक क्‍लच, रियर एसी वेंट्स, रियर पैसेंजर्स को फोन चार्ज करने के लिए दो चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल्‍स के अलावा क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ ही छह एयरबैग के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है कीमत

बढ़ोतरी के बाद अब मारुति स्विफ्ट कार की नई एक्‍स शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये है।


यह भी पढ़ें- Maruti Swift Review: एक हजार किलोमीटर चलाने के बाद कितनी प्रेक्टिकल कार है Swift, सब फोर मीटर SUV से अच्‍छी है या नहीं, पढ़ें डिटेल