यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Euro NCAP ने किया Maruti Swift का Crash Test, जानें कितनी है सुरक्षित
मारुति सुजुकी की Swift कार को दुनिया के कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ...और पढ़ें

HighLights
- Maruti Suzuki Swift का Euro NCAP ने किया Crash Test
- क्रैश टेस्ट में हैचबैक कार को मिली तीन स्टार रेटिंग
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मारुति की ओर से कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में Swift 2024 को लॉन्च किया गया है। अब Euro NCAP ने इस हैचबैक कार का Crash Test किया है। क्रैश टेस्ट में इस हैचबैक कार को कितनी रेटिंग मिली है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।
Swift 2024 की हुई Crash Testing
मारुति की स्विफ्ट हैचबैक कार की हाल में ही Crash Testing की गई है। यह टेस्टिंग Euro NCAP ने की है। जिसमें इसके लेफ्ट हैंड ड्राइव वर्जन को चुना गया था। क्रैश टेस्टिंग के बाद जारी की गई रिपोर्ट में इस गाड़ी को सुरक्षा के मामले में तीन स्टार हासिल हुए हैं।

कितने मिले नंबर
क्रैश टेस्ट में इस कार को व्यस्कों की सुरक्षा के लिए 26.9 अंक मिले हैं। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए 32.1 अंक मिले हैं। वहीं सड़क पर चलने वालों के लिए किए गए टेस्ट में इस कार को 48 अंक हासिल हुए हैं। सेफ्टी असिस्ट में स्विफ्ट को 11.3 अंक मिले हैं।
यह भी पढ़ें- बेहतरीन फीचर्स के साथ दुनिया के कई देशों में मिलती हैं ये Crossovers, क्या भारत में होंगी लॉन्च
कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स
मारुति सुजुकी की ओर से इस कार को यूरोप में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। जिसमें साइड एयरबैग, फ्रंट एयरबैग, कर्टेन एयरबैग, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर, लेन सपोर्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
कितना अलग है मॉडल
यूरोप में जिस स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट किया गया है, उसके मुकाबले भारतीय मॉडल काफी अलग है। जहां यूरोप में इस कार में ADAS जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को दिया जाता है, वहीं भारत में कम फीचर्स इस कार में मिलते हैं। लेकिन यूरोप और भारत में 1.2 लीटर की क्षमता वाले पेट्रोल इंजन को ही Swift 2024 में दिया जाता है।
