विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali के बाद भी Maruti Victoris पर 1.51 लाख रुपये तक की छूट, Swift और Wagon R पर भी बंपर डिस्काउंट ऑफर

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:00 PM (IST)

नवंबर में Maruti Victoris पर 1.51 लाख, Wagon R पर 59,600 और Swift समेत अन्य Arena कारों पर भी छूट मिल रही है।

Maruti Suzuki की कारों पर नवंबर में डिस्काउंट ऑफर

Maruti Suzuki की कारों पर नवंबर में डिस्काउंट ऑफर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना Maruti Suzuki की नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी बचत का मौका लेकर आया है। कंपनी अपनी Arena रेंज की कारों पर छूट की ऐसी सौगात दे रही है, जिसमें प्रीमियम SUV Victoris से लेकर बजट हैचबैक Alto K10 तक शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि Victoris पर पूरे 1.51 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि Wagon R, Swift और Celerio जैसी लोकप्रिय कारों पर भी हजारों रुपये के फायदे मिल रहे हैं। आइए जानते हैं नवंबर में किस Maruti कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और उसकी कीमत कितनी है?

Maruti की कारों पर नवंबर 2026 में बंपर छूट

गाड़ी का नाम

अधिकतम डिस्काउंट

कीमत

Maruti Victoris

₹1.51 लाख तक

₹10.50–19.99 लाख

Maruti Wagon R

₹59,600 तक

₹4.99–6.86 लाख

Maruti Alto K10

₹54,600 तक

₹3.70–5.45 लाख

Maruti Celerio

₹54,600 तक

₹4.70–6.75 लाख

Maruti Swift

₹50,100 तक

₹5.84–8.89 लाख

Maruti Eeco

₹49,600 तक

₹5.28–6.46 लाख

Maruti S-Presso

₹37,500 तक

₹3.50–5.27 लाख

Maruti Victoris पर डिस्काउंट

Maruti Victoris के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.51 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 11,000 रुपये तक का दिवाली बुकिंग ऑफर, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 30,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। इसके अलावा, चुनिंदा कंपनियों की कार एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस मिल रहा है। स्क्रैपेज के विकल्प में 45,000 रुपये तक का बोनस मिल रहा है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 1.01 लाख रुपये और CNG वेरिएंट पर 80,100 रुपये तक की छूट मिल रही है। Maruti Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये तक है।

Maruti Wagon R पर छूट

Maruti Wagon R के 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 59,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 7,100 रुपये का दिवाली बुकिंग ऑफर और 2,500 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। इसके अलावा, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। CNG वेरिएंट पर 44,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Maruti Wagon R की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 6.86 लाख रुपये के बीच है।

Maruti Alto K10 पर ऑफर

Maruti Alto K10 के पेट्रोल वेरिएंट पर 54,600 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 7,100 रुपये का दिवाली बुकिंग ऑफर और 2,500 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। इसके अलावा, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। CNG वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। Maruti Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये से 5.45 लाख रुपये के बीच है।

Maruti Celerio पर डिस्काउंट ऑफर

Maruti Celerio के पेट्रोल वेरिएंट पर 54,600 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 7,100 रुपये तक का दिवाली बुकिंग ऑफर, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस और 2,500 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। CNG वेरिएंट पर दिवाली बुकिंग ऑफर नहीं मिलता और कुल फायदे 47,500 रुपये तक हैं। Maruti Celerio की एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.75 लाख रुपये के बीच है।

Maruti Swift पर छूट

Maruti Swift के पेट्रोल वेरिएंट पर 50,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 5,100 रुपये तक का दिवाली बुकिंग ऑफर और 5,000 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। इसके अलावा, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। CNG वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। Maruti Swift की एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.89 लाख रुपये के बीच है

Maruti Eeco पर ऑफर

Maruti Eeco के पेट्रोल वेरिएंट पर 49,600 रुपये तक के फायदे बताए गए हैं। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 7,100 रुपये तक का दिवाली बुकिंग ऑफर, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। CNG वेरिएंट पर 32,500 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। Maruti Eeco की एक्स-शोरूम कीमत 5.28 लाख रुपये से 6.46 लाख रुपये तक है।

Maruti S-Presso पर डिस्काउंट

Maruti S-Presso के पेट्रोल वेरिएंट पर 37,500 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस और 2,500 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है। Maruti S-Presso की एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से 5.27 लाख रुपये तक है।

डिस्क्लेमर- ये नवंबर 2026 के अधिकतम बेनिफिट हैं। वास्तविक छूट मॉडल, वेरिएंट, डीलरशिप और ऑफर की शर्तों के अनुसार अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 28.65km माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी वाली Maruti की इस SUV पर ₹1.51 लाख की छूट, 1 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं इसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।