विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज खरीदें Maruti की कारें, बाद में करें भुगतान, 90% तक ऑन-रोड कीमत पर फंडिंग

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Fri, 22 May 2020 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:01 PM (IST)

Maruti Suzuki ने भारत में कार की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स का एक सेट पेश किया है।

आज खरीदें Maruti की कारें, बाद में करें भुगतान, 90% तक ऑन-रोड कीमत पर फंडिंग
आज खरीदें Maruti की कारें, बाद में करें भुगतान, 90% तक ऑन-रोड कीमत पर फंडिंग

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Maruti Suzuki ने भारत में कार की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स का एक सेट पेश किया है, क्योंकि हम लॉकडाउन 4.0 के साथ अधिक छूट देख रहे हैं। कंपनी ने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के साथ विशेष फाइनेन्सिंग विकल्प जैसे - Buy Now, Pay Later ऑफर, 90 फीसद तक ऑन-रोड फंडिंग और लंबी अवधि के लिए लोन, अन्य साझेदारी की घोषणा की है। मारुति सुजुकी का कहना है कि इस साझेदारी का उद्देश्य ग्राहकों को अनुकूलित ऑटो रिटेल फाइनेंसिंग सोल्यूशंस प्रदान रना है, इस प्रकार व्यक्तिगत गतिशीलता को बढ़ावा देना है।

अब खरीदें, बाद में भुगतान करें योजना के तहत, जो ग्राहक वर्तमान में कोरोनावायरस महामारी के कारण संसाधन संकट में हो सकते हैं, उनके पास अपनी EMI पर 60 दिनों के अधिस्थगत का लाभ उठाने का विकल्प होगा। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा मारुति सुजुकी मॉडल पर उपलब्ध है और यह 30 जून 2020 को या इससे पहले होने वाले लोन भुगतान पर लागू होता है। मारुति के अलावा टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने भी इसी हफ्ते समान फाइनेंस स्कीम्स रोल आउट की हैं।

Maruti Suzuki के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स), शशांक श्रीवास्तव ने इस नई पहल पर कहा, "ग्राहक हमेशा वयक्तिगत गतिशीलता को सुलभ बनाने के मारुति सुजुकी के प्रयासों के बेहतर मानते हैं। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी ग्राहकों को अनुकूलित रिटेल फाइनेंसिंग प्रदान करके सुविधा को बढ़ावा देगी। इस उद्देश्य उन खरीदारों को सहूलियत देना है जिन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान तरलता की कमी का सामना किया होगा। मुझे यकीन है कि "बाय-नाउ-पे-लेटर ऑफर" ग्राहकों को अपनी जेब पर तत्काल अतिरिक्त दबाव डाले बिना कार खरीद की ओर प्रोत्साहित करेगा।"

ये भी पढ़ें:

आज खरीदें Mahindra Bolero, Scorpio या XUV500, साल 2021 से देना शुरू करें पैसा

5,000 रुपये देकर घर ले जाएं Tata Tiago हैचबैक, पढ़ें क्या है पूरा ऑफर