विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Suzuki Invicto booking : मारुति इनविक्टो की बुकिंग शुरू, कैप्टन सीट समेत मिलेंगे ढेरों फीचर्स

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Mon, 19 Jun 2023 02:56 PM (IST)

कंपनी की ये आगामी एमपीवी फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस चार्जर पैनोरमिक सनरूफ एम्बिएंट लाइटिंग और पार्किंग सेंसर के साथ एक ...और पढ़ें

इसकी बुकिंग के लिए सिर्फ 25 हजार रुपये की राशि देनी होगी
इसकी बुकिंग के लिए सिर्फ 25 हजार रुपये की राशि देनी होगी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी ने अपनी नई इनविक्टो एमपीवी के लिए 25,000 रुपये में बुकिंग शुरू कर दी है। Invicto MPV को 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जहां इस गाड़ी की कीमतों का खुलासा होगा। इच्छुक ग्राहक इस गाड़ी को मारुति सुजुकी की वेबसाइट या डीलरशिप की नेक्सा के माध्यम से बुक कर सकते हैं। Invicto Toyota Innova Hycross की बैज-इंजीनियरिंग सिबलिंग है। आइये जानते हैं इसमें क्या है खास?

कैसी होगी डिजाइन?

लुक और डिजाइन की बात करें तो Maruti Suzuki Invicto में दो-स्लेट क्रोम ग्रिल, बम्पर-माउंटेड एलईडी डीआरएल और चौड़े एयर डैम दिए जाएंगे। इसके अलावा, इस एमपीवी को अलॉय व्हील का एक नया सेट और एक अपडेटेड रियर प्रोफाइल दिया जाएगा।

कैप्टन सीट से लैस होगी ये एमपीवी

इसके केबिन की बात करें तो मारुति सुजुकी इनविक्टो भी कैप्टन सीट ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। कंपनी की ये आगामी एमपीवी फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और पार्किंग सेंसर के साथ एक 360-डिग्री कैमरे के साथ पेश की जा सकती है।

Maruti Suzuki Invicto इंजन

इसमें टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के समान पावरट्रेन दिए जाने की संभावना है। इनविक्टो को पॉवर देने लिए 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का उपयोग होगा जो 171 hp की पीक पावर और 205 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसमें सेल्फ-चार्जिंग इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 183 hp का पावर आउटपुट पैदा करेगा।

Maruti Suzuki Invicto संभावित कीमतें

इस गाड़ी की कीमतों की घोषणा 5 जुलाई को होगी। संभावति कीमतों की बात करें तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह पहला Maruti मॉडल होगा, जिसकी कीमत भारत में 20 लाख रुपये से ऊपर हो सकता है।