बंद हो रही है Maruti Ignis, उत्पादन हुआ बंद, आ सकती है नई एसयूवी
मारुति की ओर से Maruti Ignis को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से अपनी एक एसयूवी के उत्पादन को बंद कर दिया है। निर्माता की ओर से किस गाड़ी के उत्पादन को बंद किया गया है। क्या इसकी जगह कोई नया विकल्प ऑफर किया जा सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बंद हुआ उत्पादन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली गाड़ी Maruti Ignis के उत्पादन को बंद कर दिया है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
वेबसाइट पर है लिस्ट
निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी इस गाड़ी को लिस्ट किया हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस गाड़ी को डिस्कंटीन्यू किया जा सकता है। इसकी जगह निर्माता की ओर से Y43 कोडनेम वाली गाड़ी को अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।
क्या है कारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस गाड़ी की लगातार कम हो रही बिक्री के कारण ही इसके उत्पादन को बंद किया गया है। अभी जिन डीलर्स के पास इसकी बची हुई यूनिट्स हैं, उनकी बिक्री के बाद इसे बंद किया जा सकता है।
कब हुई थी लॉन्च
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस गाड़ी को भारतीय बाजार में जनवरी 2017 में लॉन्च किया गया था। इस गाड़ी को निर्माता की ओर से प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए ऑफर किया जा रहा है। इसके बाद इसे 2019 में सेफ्टी अपडेट और 2020 में मिड लाइट अपडेट के साथ ऑफर किया जा रहा है। यह मारुति की चुनिंदा कारों में शामिल है जिसे कभी भी सीएनजी के साथ ऑफर नहीं किया गया था।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 1.2 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 61 किलोवाट की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। निर्माता के मुताबिक यह गाड़ी एक लीटर पेट्रोल में 20.89 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकती है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस गाड़ी को भारतीय बाजार में 5.35 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Maruti Nexa की कारों पर मिल रहा लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर्स, April में Grand Vitara पर हो सकती है तगड़ी बचत
