Maruti Nexa की कारों पर मिल रहा लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर्स, April में Grand Vitara पर हो सकती है तगड़ी बचत
वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से नेक्सा डीलरशिप के जरिए कई कारों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली अपनी कई कारों पर लाखों रुपये के Discount Offers दे रही है। मारुति की किस कार पर इस महीने किस तरह का ऑफर मिल रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Grand Vitara पर बचत का मौका
मारुति की ओर मिड साइज एसयूीव सेगमेंट में ग्रैंड विटारा को नेक्सा डीलरशिप के जरिए ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 2.65 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। जिसमें कैश डिस्काउंट, लायल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं।
Maruti Invicto पर भी है ऑफर
मारुति की ओर से इनविक्टो को लग्जरी एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम दो लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।
Maruti Jimny पर कितनी होगी बचत
मारुति की ऑफ रोडिंग क्षमता वाली एसयूवी के तौर पर जिम्नी को ऑफर किया जाता है। इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर अधिकतम 50 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।
Maruti XL6 पर भी मिल रहे ऑफर
मारुति की ओर से एमपीवी सेगमेंट में XL6 को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस एमपीवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 45 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है।
Maruti Fronx पर भी होगी बचत
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स की बिक्री होती है। इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 50 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। यह ऑफर इसके टर्बो वेरिएंट्स पर मिल रहा है। बाकी वेरिएंट्स पर इस महीने किसी भी तरह का ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
Maruti Baleno पर भी छूट
मारुति की ओर से बलेनो को भी प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस कार पर इस महीने 30 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।
Maruti Ignis पर भी हो रहा फायदा
मारुति की ओर से नेक्सा डीलरशिप पर ऑफर की जाने वाली सबसे सस्ती गाड़ी Ignis पर इस महीने में 35 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं।
