Auto Expo 2020 में डेब्यू करने वाली Maruti Suzuki Futuro-E के ये फीचर्स इसे बना सकता है दमदार SUV
Auto Expo 2020 में भारत की सबसे लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल Maruti Suzuki Futuro-E को लॉन्च करने वाली है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto Expo 2020 के लिए उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। अगले महीने 7 फरवरी से आयोजित होने वाले इस मेगा ऑटो शो में भारत समेत दुनियाभर के कई ऑटो मैन्युफेक्चर्रर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स शोकेस करने के साथ ही लॉन्च भी करने वाली हैं। 2018 में आयोजित हुए Auto Expo की तरह ही इस बार भी ऑटोमोबाइल्स कंपनियां क्लीन फ्यूल पर फोकस करने जा रही हैं। इस इवेंट में भारत की सबसे लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल Maruti Suzuki Futuro-E को पेश करेगी। इस फ्यूचर SUV के बारे में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाले हैं। आइए, जानते हैं इन फीचर्स के बारे में...
SUV-Coupe design
Maruti Suzuki ने पिछले दिनों ही इस फ्यूचर इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन रिवील किया है। इसके SUV-Coupe design की वजह से ये एक प्रीमियम SUV का अहसास कराता है। इसके फ्रंट पैनल को देखें तो इसमें स्टाइलिश हेडलाइट देखी जा सकती है। वहीं, इसके बैक लाइट के डिजाइन को देखें तो इसका डिजाइन काफी हद तक Vitara Brezza की तरह ही लगता है। इस फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन को देखकर कार लवर्स इसे जरूर पसंद कर सकते हैं।
पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर
इस फ्यूचर इलेक्ट्रिक SUV को देखें तो इसमें कंपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल कर सकती है। इसकी वजह से इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दी जा सकती है। हालांकि, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
नेक्स्ट जेनरेशन मोबिलिटी सॉल्यूशन
इस फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार को नेक्स्ट जेनरेशन युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके टीजर से इस बात की झलक भी मिलती है। साथ ही साथ इसे जियो ऑर्गेनिक स्ट्रक्चर के तहत डिजाइन किया जा सकता है।
Maruti के अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात करें तो कंपनी अपने लोकप्रिय हैचबैक Wagon R के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है। आने वाले समय में इस लोकप्रिय 4 व्हीलर को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के बारे में पहले भी लीक्स सामने आए हैं, जिसमें इसे टेस्टिंग के तौर पर स्पॉट किया जा चुका है।