विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6.90 लाख वाली Maruti बिकी 6 लाख से ज्यादा, 28.51km माइलेज और 360-डिग्री व्यू कैमरा जैसे फीचर्स से है लैस

Published: Sun, 22 Nov 2026 04:48 PM (IST)

Maruti Fronx ने भारत में 6 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया और FY2027 में Baleno को पछाड़कर Nexa की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी।

Maruti Fronx ने बनाया नया रिकॉर्ड

Maruti Fronx ने बनाया नया रिकॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki की पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUV Fronx ने भारतीय बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल 2023 में लॉन्च होने के बाद से इस कार की घरेलू होलसेल बिक्री 6 लाख से ज्यादा मॉडल की बिक्री हुई है। कंपनी की नेक्सा (NEXA) डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली यह पहली SUV है, जिसने 6 लाख से ज्यादा की बिक्री को पार किया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Maruti Fronx किन खास फीचर्स के साथ आती है, जिसकी वजह से इसे इतने ज्यादा लोगों ने खरीदा है।

Maruti Fronx की बिक्री 6 लाख के पार

Maruti Fronx को अप्रैल 2023 में भारतीय बाजार में उतारा गया था। लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी इसकी 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स की घरेलू होलसेल बिक्री कर चुकी है। यहां होलसेल बिक्री का मतलब कंपनी की ओर से डीलरशिप को भेजी गई गाड़ियों की संख्या यानी फैक्ट्री डिस्पैच से है। इस उपलब्धि के साथ Fronx ने नेक्सा के जरिए बेची जाने वाली SUV में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

Maruti Suzuki Fronx front Rear

Maruti Fronx ने सिर्फ कुल बिक्री में ही नहीं, बल्कि मौजूदा वित्त वर्ष के प्रदर्शन में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल 2026 से अक्टूबर 2026 के बीच इसकी कुल 1,30,149 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। बिक्री के ये आंकड़े बताते हैं कि SUV बॉडी स्टाइल और अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ Fronx लोगों के बीच अपनी जगह मजबूत कर रही है।

Maruti Suzuki Fronx Side Profile

Maruti Fronx की कीमत

भारतीय बाजार में Maruti Fronx को पांच वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इनमें Sigma, Delta, Delta+, Zeta और Alpha शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Fronx के वेरिएंट

इंजन और ट्रांसमिशन

फ्यूल टाइप

एक्स-शोरूम कीमत

Sigma 1.2L MT

1.2L MT

पेट्रोल

₹6.90 लाख

Delta 1.2L MT

1.2L MT

पेट्रोल

₹7.75 लाख

Sigma CNG 1.2L MT

1.2L MT

CNG

₹7.94 लाख

Delta Plus 1.2L MT

1.2L MT

पेट्रोल

₹8.15 लाख

Delta AMT 1.2L

1.2L AMT

पेट्रोल

₹8.25 लाख

Delta Plus AMT 1.2L

1.2L AMT

पेट्रोल

₹8.65 लाख

Delta CNG 1.2L MT

1.2L MT

CNG

₹8.74 लाख

Delta Plus Turbo 1.0L MT

1.0L MT

पेट्रोल

₹8.97 लाख

Zeta Turbo 1.0L MT

1.0L MT

पेट्रोल

₹9.76 लाख

Alpha Turbo 1.0L MT

1.0L MT

पेट्रोल

₹10.61 लाख

Alpha Turbo DT 1.0L MT

1.0L MT

पेट्रोल (डुअल टोन)

₹10.75 लाख

Zeta Turbo AT 1.0L

1.0L AT

पेट्रोल

₹11.04 लाख

Alpha Turbo AT 1.0L

1.0L AT

पेट्रोल

₹11.89 लाख

Alpha Turbo DT AT 1.0L

1.0L AT

पेट्रोल (डुअल टोन)

₹12.03 लाख

Maruti Suzuki Fronx Interior

Maruti Fronx का इंजन

Maruti Fronx की एक बड़ी खासियत इसके पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शन हैं। इसमें पहला 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 90hp की पावर जनरेट करता है। दूसरा 1.2-लीटर CNG इंजन है, जिसकी पावर 77.5hp बताई गई है। इसके अलावा, इसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100hp की पावर देता है। माइलेज के मामले में Fronx के पेट्रोल वेरिएंट्स का ARAI दावा 20.01 से 22.89 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया गया है। CNG वेरिएंट के लिए 28.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दिया गया है।

Maruti Suzuki Fronx features

Maruti Fronx के गियरबॉक्स

Fronx में इंजन के हिसाब से अलग-अलग ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। वहीं, 1.2-लीटर CNG वेरिएंट केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। दूसरी तरफ, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। इस तरह SUV में मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के ऑप्शन मौजूद हैं।

स्पेसिफिकेशन

Maruti Fronx की जानकारी

बॉडी टाइप

सब-कॉम्पैक्ट SUV

सीटिंग कैपेसिटी

5-सीटर

इंजन विकल्प

1.2L पेट्रोल, 1.2L CNG और 1.0L टर्बो पेट्रोल

इंजन क्षमता

998cc से 1197cc

1.2L पेट्रोल इंजन पावर

90hp

1.2L पेट्रोल इंजन टॉर्क

113Nm

1.2L CNG इंजन पावर

77.5hp

1.0L टर्बो पेट्रोल पावर

100hp

1.0L टर्बो पेट्रोल टॉर्क

147.6Nm

पेट्रोल ट्रांसमिशन

5-स्पीड MT और 5-स्पीड AMT

CNG ट्रांसमिशन

5-स्पीड MT

टर्बो पेट्रोल ट्रांसमिशन

5-स्पीड MT और 6-स्पीड AT

पेट्रोल माइलेज (ARAI)

20.01–22.89 kmpl

CNG माइलेज

28.51 km/kg तक

लंबाई

3,995 मिमी

चौड़ाई

1,765 मिमी

ऊंचाई

1,550 मिमी

व्हीलबेस

2,520 मिमी

ग्राउंड क्लीयरेंस

190 मिमी

बूट स्पेस

308 लीटर

टचस्क्रीन

9-इंच

कनेक्टिविटी

वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay

अन्य प्रमुख फीचर्स

वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और HUD

सेफ्टी फीचर्स

6 एयरबैग, ABS, EBD, ESC और हिल असिस्ट

अतिरिक्त सेफ्टी

ESP और रियर पार्किंग सेंसर

ANCAP सेफ्टी रेटिंग

1-स्टार

वेरिएंट

Sigma, Delta, Delta+, Zeta और Alpha

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Fronx के फीचर्स

  1. इंटीरियर फीचर्स: Fronx में डुअल-टोन केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, स्टोरेज के साथ ड्राइवर आर्मरेस्ट, क्रूज कंट्रोल और पीछे Type-A व Type-C फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  2. कनेक्टिविटी फीचर्स: इसके टॉप वेरिएंट में 9-इंच SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन (आर्केमिस साउंड सिस्टम के साथ), वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जिंग, 360-डिग्री व्यू कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) दिए गए हैं।
  3. एक्सटीरियर फीचर्स: इसमें NEXWave ग्रिल, LED DRLs, कनेक्टेड LED रियर लैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स (उच्च वेरिएंट में) और 190 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस फीचर्स मिलते हैं।
  4. सेफ्टी फीचर्स: Fronx को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Fronx Colors

यह भी पढ़ें- चौथी बार Maruti Suzuki की कारें हुई महंगी, कीमतों में 0.31 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।