2026 Maruti Fronx फेसलिफ्ट: ADAS, AWD और नए फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च
Maruti Suzuki Fronx Facelift: Maruti अपनी लोकप्रिय SUV Fronx का नया फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। हाल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Fronx को भारत में 2023 में लॉन्च किया गया था और तभी से यह कंपनी की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक बनी हुई है। देश में यह बहुत पसंद की जाने वाली सब-कॉन्सेप्ट SUV है। अब कंपनी भारत में 2026 Maruti Suzuki Fronx Facelift लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं कि इसके डिजाइन और फीचर्स में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं।
कैसा हो सकता है डिजाइन?
2026 Maruti Suzuki Fronx को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इसका मुख्य ढांचा मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। आने वाली Fronx Facelift में नए डिजाइन के आगे और पीछे के बंपर के साथ-साथ एक नई ग्रिल मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, इसके ज्यादातर एलिमेंट्स मौजूदा मॉडल जैसे ही होने की उम्मीद है।
क्या हैं संभावित फीचर्स?
2026 Maruti Fronx फेसलिफ्ट के डिजाइन में भले ही बदलाव कम हो लेकिन इसमें कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें सबसे खास लेवल-2 ADAS यूनिट दी जा सकती है। टेस्टिंग के दौरान इस कार में ADAS मॉड्यूल, नया 360-डिग्री कैमरा और ज्यादा फ्रंट पार्किंग सेंसर्स देखे गए हैं। इसके अलावा, केबिन के अंदर बड़ी टचस्क्रीन, ज्यादा प्रीमियम सीट कवर और नया स्टीयरिंग व्हील जैसे बदलाव भी मिल सकते हैं।
ऑल-व्हील ड्राइव
2026 Maruti Suzuki Fronx Facelift के इंजन और पावर में कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान इस कार को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ देखा गया है इसलिए उम्मीद है कि नए मॉडल में यह सुविधा मिल सकती है। Fronx Facelift में मौजूदा मॉडल वाले दो इंजन विकल्प मिलते रहेंगे।
पहला है 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन जो 80hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है, 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 99hp की पावर और 147nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें- Hero, Honda या Bajaj; कौन सी बाइक है मिडिल क्लास वालों के लिए बेस्ट, कीमत 71,896 से शुरू
