विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मारुति सुजुकी के चेयरमैन ने जताई उम्‍मीद - उत्‍तर प्रदेश के बाद अन्‍य राज्‍यों में भी सस्‍ती हो सकती हैं Hybrid Cars

Published: Wed, 10 Jul 2024 10:00 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से जुलाई 2024 में Hybrid Cars पर लगने वाले रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स को खत्‍म ...और पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश के बाद अन्‍य राज्‍य भी हाइब्रिड वाहनों पर टैक्‍स कम या खत्‍म कर सकते हैं।
उत्‍तर प्रदेश के बाद अन्‍य राज्‍य भी हाइब्रिड वाहनों पर टैक्‍स कम या खत्‍म कर सकते हैं।

HighLights

  1. यूपी में रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स खत्‍म करने से उत्‍साहित है मारुति सुजुकी
  2. मारुति चेयरमैन ने जताई उम्‍मीद, अन्‍य राज्‍यों में भी सस्‍ती हो सकती हैं कारें

पीटीआई, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से हाइब्रिड कारों पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स को खत्‍म करने के बाद प्रतिक्रिया दी है। कंपनी के चेयरमैन ने यूपी सरकार के फैसले के बाद क्‍या कहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

मारुति ने किया स्‍वागत

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाइब्रिड वाहनों पर 100 फीसदी रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स को खत्‍म करने का स्‍वागत करते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह रिपोर्ट इस तथ्य को स्वीकार करती है कि कार्बन उत्सर्जन और तेल आयात को कम करने के लिए कई तरह की तकनीकों की आवश्यकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने हाइब्रिड वाहनों पर 100 प्रतिशत पंजीकरण कर छूट की घोषणा की है, जिससे मॉडलों की कीमतों में 3.5 लाख रुपये तक की कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें- यूपी में रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स खत्‍म होने पर किन Hybrid Cars को होगा फायदा, जानें डिटेल

अन्‍य राज्‍यों को मिलेगी प्रेरणा

मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने बताया कि यूपी सरकार द्वारा उठाया गया कदम अन्य राज्यों को भी ऐसे प्रस्तावों पर विचार करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की ओर से ऐसा पहली बार किया गया है। किसी राज्य की सरकार ने इस बात को महसूस किया है और उस पर कार्रवाई की है कि कार्बन उत्सर्जन और तेल आयात में कमी के लिए कई तकनीकों की जरूरत है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि इलेक्ट्रिक कारें इकलौता विकल्प नहीं हैं, प्रदूषण से निपटने के लिए हाइब्रिड कारों जैसी अन्य प्रभावी तकनीकें भी हैं।

किन कारों में मिलती है तकनीक

हाइब्रिड वाहन एक आईसीई के साथ एक या ज्‍यादा इलेक्ट्रिक मोटर के साथ चलाए जाते हैं। यह बैटरी में मौजूद ऊर्जा का उपयोग करते हैं। टोयोटा किर्लोस्कर स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड तकनीक के साथ इनोवा हाइक्रॉस और अर्बन क्रूजर हाइराइडर को ऑफर करती है जबकि मारुति सुजुकी भी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड तकनीक के साथ इनविक्टो और ग्रैंड विटारा के कुछ ट्रिम्स ऑफर करती है। होंडा भी अपनी मिड साइज़ सेडान सिटी को सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर करती है। मौजूदा समय में, देश में हाइब्रिड वाहनों पर कुल 43 फीसदी टैक्‍स लगता है, जिसमें जीएसटी शामिल है।

यह भी पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश सरकार ने किया बड़ा फैसला, Hybrid कार खरीदने वालों को होगी लाखों रुपये की बचत, जानें पूरी डिटेल