विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Brezza Facelift का टीजर जारी: बुकिंग हुई शुरू, जानें कितनी कीमत में कर सकते हैं बुक

Published: Tue, 14 Jul 2026 08:21 PM (IST)

Maruti Suzuki Brezza Teaser: मारुति सुजुकी ने अपनी नई Brezza का पहला आधिकारिक टीजर जारी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 11,000 देकर इसे बुक कर सकते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने जुलाई में होने वाले लॉन्च होने से पहले आधिकारिक तौर पर पहली बार नई Brezza की टीजर जारी किया है। टीजर के साथ ही कंपनी ने बुकिंग शुरू होने की भी घोषणा कर दी है। यह साल 2022 में लॉन्च हुई सेकंड-जेनरेशन Brezza का पहला बड़ा अपडेट है। इसे ऑथराइज्ड डीलरशिप पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से 11,000 रुपए का बुकिंग अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं।

क्या मिल सकते हैं बदलाव?

इस फेसलिफ्ट मॉडल में Maruti Suzuki का 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो पहले से Fronx में आता है। यह इंजन 100PS की पावर और 147.6nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। गाड़ी में पहले से मिलने वाला 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी आगे मिलता रहेगा।

लुक और डिजाइन में बदलाव

तस्वीरों से पता चला है कि इसके लुक में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें अपडेटेट फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन की लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। गाड़ी के केबिन में नए डिजाइन की सीट कवर, नए ट्रिम फिनिश और कुछ एक्सट्रा फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Media Release_A New Era of Supremacy and Excitement with The New Brezza - Bookings Now Open.jpg

क्या होंगे फीचर्स?

इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एंबिएंट लाइटिंग और सुविधा से जुड़े कई अपडेट शामिल हैं। हालांकि, इस Facelift मॉडल में ADAS मिलने की भी उम्मीद है।

 
 
 
View this post on Instagram

इंजन और पावर

इस Facelift मॉडल का एक दिलचस्प पहलू इसके टर्बो वेरिएंट की कीमत हो सकती है। 1.0 लीटर टर्बो-इंजन 1.2 लीटर तक के इंजन वाली 4-मीटर से छोटी पेट्रोल गाड़ियों के लिए तय कम GST स्लैब के दायरे में आता है। इसका मुकाबला मार्केट में TATA Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV3X0, Skoda Kylaq, Toyota Taisor को टक्कर देगी।

यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान दिखी नई KTM 790 एडवेंचर, जानें इसके बदले हुए डिजाइन और फीचर्स