टेस्टिंग के दौरान दिखी नई KTM 790 एडवेंचर, जानें इसके बदले हुए डिजाइन और फीचर्स
KTM 790 Adventure: केटीएम अपनी नई जेनरेशन की 790 एडवेंचर बाइक पर काम कर रही है। टेस्टिंग के दौरान दिखा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नेक्स्ट-जेनरेशन की KTM 790 एडवेंचर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे इसके पूरी तरह बदले हुए डिजाइन का पता चलता है। यह बदलाव इशारा करता है कि यह एक पतली और ज्यादा आधुनिक एडवेंचर मोटरसाइकिल होने वाली है। तस्वीरों में इसके लुक में बड़े बदलावों की पुष्टि होती है जिसमें एक नया हेडलाइट असेंबली और पतला बॉडीवर्क है।
नया फ्रंट डिजाइन
सबसे बड़ा और ध्यान खींचने वाला बदलाव बाइक का बिल्कुल नया फ्रंट-एंड है। इसमें एक सिंगल प्रोजेक्टर हेडलाइट यूनिट दी गई है जिसमें LED DRL भी जड़े हुए हैं। यह पिछले मॉडल के डिजाइन से बिल्कुल अलग है। यह नया सेटअप बाइक के चेहरो को आधुनिक बनाता है और उम्मीद है कि यह रात में सफर के दौरान बेहतर लाइटिंग ऑप्शन देगा।
नया प्रोफाइल और बॉडीवर्क
टेस्ट मॉडल से पता चलता है कि मौजूदा 790 एडवेंचर की तुलना में इसका भारीपन कम हो गया है। इसके फ्यूल टैंक को फिर से डिजाइन किया गया है जो नए और शार्प बॉडी पैनल्स के साथ जुड़ता है। इसमें एक लंबा विंडस्क्रीन भी दिखाई दे रहा है जिसे हाई-स्पीड में हवा के प्रेशर को कम करने के लिए लगाया गया है। बैठने की सुविधा में बदलाव करते हुए पुराने मॉडल की स्प्लिट सीट की जगह अब सिंगल-सीट दी गई है।
इंजन और गियरबॉक्स
ऐसी उम्मीद है कि अपडेटेट एडवेंटर बाइक में वही 799cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा जो नई KTM 790 Duke में आता है। यह इंजन 95PS की पावर और 87nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को बाईडायरेक्शनल वाले 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
उम्मीद है कि अगली पीढ़ी की 790 एडवेंचर में पुराना 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया जाएगा जो ब्लूटूथ कनेक्टिवटी के साथ आता है। इस डिस्प्ले की मदद से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कई राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और कई सुरक्षा फीचर्स मिलेंगे। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS शामिल हो सकते हैं।
