Maruti Arena की कारों को इस महीने खरीदना होगा आसान, मिल रहा किस गाड़ी पर कितना Discount Offer
वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से कारों की बिक्री की जाती है। Maruti Suzuki भी कई सेगमेंट में कारों की बिक्री करती है। निर्माता की ओर से एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों में से किस गाड़ी पर इस महीने कितना Discount Offer किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Alto K10 पर मिलेगा Discount Offer
मारुति की ओर से ऑल्टो के10 को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस महीने गाड़ी खरीदने पर अधिकतम 52500 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं।
Maruti S Presso पर कितनी होगी बचत
मारुति की एस प्रेसो कार पर भी इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। June 2026 में भी इसके सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर मिल रहा है।
Maruti Celerio पर क्या है ऑफर
मारुति अपनी एक और हैचबैक कार सेलेरियो पर भी इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये तक के ऑफर दे रही है। यह ऑफर इसके अधिकतर वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है।
Maruti Wagon R पर कितना डिस्काउंट
निर्माता की ओर से वैगन आर कार को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी पर भी अधिकतम 52500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर वैगन आर के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है।
Maruti Swift पर कितनी होगी बचत
निर्माता की स्विफ्ट कार को युवाओं के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस कार के सीएनजी वेरिएंट्स को खरीदने पर इस महीने में 40 हजार रुपये और अन्य वेरिएंट्स को खरीदने पर अधिकतम 45 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Maruti Brezza पर कितनी होगी बचत
मारुति की ब्रेजा के भी सभी वेरिएंट्रस पर इस महीने में अधिकतम 55 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।
Maruti Victoris पर क्या है ऑफर
मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स को खरीदने पर अधिकतम 90 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स पर इस महीने 60 हजार रुपये और सीएनजी वेरिएंट्स पर 80 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।
