Maruti Fronx Facelift होगी लॉन्च, क्या होंगे बदलाव और कब होगी ऑफर
वाहन निर्माता मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। मीडिया ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Maruti Fronx के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Fronx का आएगा Facelift
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Maruti Fronx के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मिली यह जानकारी
टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके फ्रंट बंपर, ग्रिल में बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही नई हेडलाइट को भी दिया जा सकता है। एसयूवी के इंटीरियर में भी बदलाव हो सकते हैं और इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी जोड़ा जा सकता है।
मिल सकता है नया इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर किया जा सकता है। जिससे यह एसयूवी एक लीटर पेट्रोल में करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगी।
कब होगी लॉन्च
मारुति की ओर से इस एसयूवी के अपडेट पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में सितंबर के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स को भारतीय बाजार में 6.85 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.98 लाख रुपये है। ऐसे में अपडेट के बाद इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है और इसके हाइब्रिड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15 लाख रुपये तक हो सकती है।
