विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Alto K10 को खरीदना हुआ महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत?

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से सबसे सस्‍ती कार में से एक के तौर पर Maruti Alto K10 को भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक कार के तौर पर Maruti Alto K10 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई Maruti Alto K10

मारुति की ओर से ऑल्‍टो के10 को भारतीय बाजार में देश की सबसे सस्‍ती कारों में से एक के तौर पर ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही जानकारी दी गई थी कि वह अपनी कारों की कीमत को बढ़ा रही है।

कितनी बढ़ी कीमत

जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत में 2500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इस कार के अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग की गई है।

किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत

इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि LXI (O) सीएनजी और VXI (O) पेट्रोल ऑटोमैटिक और VXI (O) सीएनजी वेरिएंट्स सहित कुछ और वेरिएंट्स की कीमत में 2500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

कितना दमदार इंजन

मारुति की ओर से इस कार में एक लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 50.4 किलोवाट की पावर और 91.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें सीएनजी को भी ऑफर किया जाता है। जिससे इसे 41.7 किलोवाट की पावर और 82.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ पांच स्‍पीड मैनुअल और पांच स्‍पीड एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।

कितनी हुई कीमत

निर्माता की ओर से कीमत में बढ़ोतरी के बाद इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.35 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI