विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवंबर में Maruti की Wagon R बनी सबसे अधिक बिकने वाली कार,कुल 16,567 यूनिट्स की हुई सेल

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 07 Dec 2023 08:18 AM (IST)

मारुति की नवंबर सेल्स की बात करें तो वैगनआर फिर से सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई है। नवंबर ...और पढ़ें

मारुति वैगनआर की कुल 16,567 यूनिट्स की सेल हुई है।
मारुति वैगनआर की कुल 16,567 यूनिट्स की सेल हुई है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक गाड़ियों की  सेल करने वाली कंपनी में से एक है। मारुति की नवंबर सेल्स की बात करें तो वैगनआर फिर से सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई है। नवंबर में मारुति वैगनआर की कुल 16,567 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं नवंबर 2022 में इसकी कुल 14,720 यूनिट्स की सेल की थी। इसकी कुल 13% की ईयरली ग्रोथ मिली है।

Maruti  Wagon R कीमत और इंजन

मार्केट में इस कार की कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कार में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1 लीटर पेट्रोल में इंजन 67 पीएस और 89एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा 1.2 लीटर का इसमें पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 90पीएस और 113एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है

इसमें आपको सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है। इसके इंजन को 5 स्पीड  मैनुअल के साथ जोड़ा गया है। वहीं पेट्रोल वर्जन में 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। वहीं सीएनजी में ये 34.05km तक का माइलेज दे सकती है।

Maruti  Wagon R फीचर्स

इस कार में आपको कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें  4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, 14 इंच अलॉय व्हील और रियर पार्किंग सेंसर, 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले , मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हीलपावर, एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिररटचस्क्रीन एंटी-लॉक, ब्रैकिंग सिस्टमअलॉय, व्हीलफॉग, लाइट्स - फ्रंटपावर, विंडो रियरपावर, विंडो फ्रंट व्हील, कवर्सपैसेंजर, एयरबैग भी मिलता है।

यह भी पढ़ें-

Hyundai के इन कारों पर मिल रहा 3 लाख रुपये तक बंपर डिस्काउंट, लिस्ट में Grand i10, Alcazar शामिल

Kia ने EV6 के ग्राहकों के लिए पेश की K-Charge सुविधा, एक क्लिक से ढूंढ सकेंगे 1 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन