विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Fronx और Baleno देंगी ज्‍यादा माइलेज, मिल सकता है खास तकनीक वाला इंजन

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपनी दो कारों को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। इन कारों में नई तकनीक वाले इंजन को दिया जा सकता है। किन कारों में किस तरह के इंजन को देने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

अपडेट होंगी कारें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से अपनी दो कारों को नए इंजन के साथ अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। यह कारें कब तक नए इंजन के साथ आएंगी अभी इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कौन सी हैं कारें

जानकारी के मुताबिक मारुति की ओर से Maruti Fronx और Maruti Baleno को नए इंजन के साथ लाया जा सकता है। नए इंजन के तौर पर इन दोनों कारों को प्‍लग इन हाइब्रिड इंजन का विकल्‍प दिया जा सकता है।

बढ़ जाएगी माइलेज

अगर मारुति की ओर से इन दोनों कारों को प्‍लग इन हाइब्रिड तकनीक वाले इंजन के साथ ऑफर किया जाता है तो इनकी माइलेज में काफी सुधार हो जाएगा। जिससे इनके सेगमेंट में अन्‍य विकल्‍पों की मुश्किल बढ़ सकती है।

कैसे करेगा काम

इन दोनों कारों में मारुति की ओर से रेंज एक्‍सटेंडर तकनीक को दिया जाएगा। जिसमें पहियों को चलाने का काम मोटर का होगा और जब जरुरत होगी तो इंजन के जरिए बैटरी को चार्ज किया जा सकेगा। जिससे इन कारों में बैटरी और इंजन दोनों तरह की तकनीक को दिया जाएगा।

कार्बन उत्‍सर्जन होगा कम

सुजुकी के मुताबिक इस तरह की तकनीक के साथ कारों को जब ऑफर किया जाएगा तो इससे कार्बन उर्त्‍सजन में काफी ज्‍यादा कमी लाई जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक इस तरह की तकनीक के कारण सामान्‍य पेट्रोल कारों के मुकाबले में CO2 को 15 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बीते महीने CNG कारों की बिक्री एक लाख से ज्‍यादा हुई, किस निर्माता की रही सबसे ज्‍यादा मांग