विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीते महीने CNG कारों की बिक्री एक लाख से ज्‍यादा हुई, किस निर्माता की रही सबसे ज्‍यादा मांग

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:29 AM (IST)

भारतीय बाजार में कई तरह के ईंधन के विकल्‍प में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में पेट्रोल से लेकर ईवी तक कई तरह के ईंधन वाली कारों की बिक्री की जाती है। बीते महीने के दौरान CNG तकनीक वाली कारों की मांग में काफी ज्‍यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस ईंधन वाली कारों की कितनी बिक्री हुई है। किस निर्माता ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

CNG कारों की मांग में बढ़ोतरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान सीएनजी कारों की बिक्री में काफी ज्‍यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले महीने में सीएनजी कारों की 1.05 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 46 फीसदी से भी ज्‍यादा है।

सबसे ज्‍यादा किसकी रही मांग

जानकारी के मुताबिक बीते महीने मारुति सुजुकी की ओर से 73 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स सीएनजी कारों की बिक्री की है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान निर्माता ने 52 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री की थी।

दूसरे नंबर पर रही Tata

टाटा की ओर से भी सीएनजी कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने बीते महीने के दौरान देश में 18 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 10 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा थी।

तीसरे नंबर पर रही Hyundai

हुंडई की ओर से भी कई सेगमेंट में सीएनजी कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से बीते महीने के दौरान 10 हजार से ज्‍यादा सीएनजी कारों की बिक्री की है। बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या सात हजार यूनिट्स से ज्‍यादा थी।

Toyota ने कितनी कारों की बिक्री की

टोयोटा की ओर से भी भारतीय बाजार में सीएनजी कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने बीते महीने के दौरान 2500 यूनिट्स से ज्‍यादा सीएनजी कारों की बिक्री की है। जबकि 2025 में यह संख्‍या 1800 यूनिट्स से ज्‍यादा थी।

यह भी पढ़ें-  Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्‍प