Maruti की पहली EV होगी इस तारीख को लॉन्च, 500 KM से ज्यादा की रेंज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से इसे कब लॉन्च (Maruti EV Launch) किया जाएगा। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे लाया जाएगा। किस सेगमेंट में EV को लाया जाएगा। सिंगल चार्ज में इसे कितने किलोमीटर (Maruti EV range) तक चलाया जा सकेगा। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti की ओर से कई बेहतरीन कारों की बिक्री भारतीय बाजार में की जाती है। अभी तक कंपनी की ओर से ICE, CNG और Hybrid तकनीक के साथ वाहनों को ऑफर किया जाता है। लेकिन जल्द ही मारुति की पहली EV आने वाली है। कंपनी इसे कब पेश करने की तैयारी कर रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मारुति लाएगी पहली EV
मारुति की ओर से भारतीय बाजार में कई तकनीक के साथ कारों को ऑफर किया जाता है। हाल में ही कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी जल्द ही अपनी पहली EV को लाने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 का लॉन्च से पहले G NCAP ने किया Crash Test, जान लें कितने अंक हुए हासिल
कब आएगी EV
मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव अधिकारी पार्थो बैनर्जी की ओर से Jagran को बताया गया है कि जनवरी 2025 में होने वाले Bharat Mobility 2025 में पहली EV को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे भारत मोबिलिटी के पहले ही दिन 17 Janaury 2025 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा होनी बाकी है।
इटली में हो चुकी है शोकेस
कंपनी की ओर से इस गाड़ी को भारतीय बाजार में भले ही जनवरी में लाया जाएगा। लेकिन इटली के मिलान शहर में चार नवंबर 2024 को इसे पेश किया जा चुका है। मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर E-Vitara को दिखाया जा चुका है।
कैसे हैं फीचर्स
मारुति ने E Vitara एसयूवी को Heartect-E प्लेटफॉर्म पर बनाया है। जिसे खास तौर पर BEV के लिए डेवलप किया गया है। इसमें 4WD क्षमता को भी ऑफर किया जाएगा। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी में एलईडी लाइट्स, के साथ ही रियर में कनेक्टिड टेल लाइट्स, फ्रंट फॉग लैंप, 360 डिग्री कैमरा, 18 और 19 इंच के अलॉय व्हील्स, ड्यूल टोन एक्सटीरियर और इंटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, रियर वाइपर और स्पॉयलर, की-लैस एंट्री, ड्राइविंग के लिए अलग-अलग मोड्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम, 2स्पोक स्टेयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ADAS को भी दिया जा सकता है।
कितनी है रेंज
.jpg)
कितनी दमदार बैटरी
.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।