विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Eeco Star Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और 18 खास एक्सेसरीज की डिटेल्स

Published: Thu, 07 May 2026 05:30 PM (IST)

Maruti Eeco: मारुति ईको देश की सबसे लोकप्रिय वैन में से एक है। अब इसका नया स्टार एडिशन आया है ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki वर्तमान में वैन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मुख्य कारण यह है कि देश में Maruti Suzuki Eeco का मुकाबला करने के लिए कोई दूसरी बड़ी कंपनी मौजूद नहीं है। वर्तमान में Eeco की हर महीने लगभग 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकती हैं। मार्च 2026 में Maruti ने ईको की 11,333 यूनिट्स बेची थीं।

स्टार एडिशन की कीमत

Eeco Star Edition की कीमत गाड़ी की असली कीमत से 19,999 रुपए ज्यादा रखी गई है। खास बात यह है कि Maruti ने पहले भी स्टार एडिशन पेश किया था जिसकी कीमत 37,000 रुपए थी। अब इसे घटाकर 19,999 रुपए कर दिया गया है जिससे यह ग्राहकों के लिए और भी बेहतर विकल्प बन सके। यह एडिशन दो रंगों में उपलब्धह है- मैटेलिक ब्ल और मेटैलिक ग्लिसनिंग ग्रे।

सिर्फ स्टार एडिशन में ही गाड़ी के आगे और पीछे के हिस्से में बॉडी के रंग वाले बंपर दिए गए हैं। इसकी वजह से यह गाड़ी बिना स्टार एडिशन वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और शानदार दिखती है।

स्टार एडिशन की एक्सेसरीज

Maruti Suzuki Eeco Star Edition के साथ कुल 18 एक्सेसरीज दे रही है। इसमें पीछे की तरफ स्पॉइलर, फॉग लैंप और चारों तरफ खास गर्निश, इंटीरियर स्टाइलिंग किट और नए सीट कवर, स्टाइलिश व्हील कवर और क्रोम वाला लोगो, दरवाजों के लिए वाइजर और मड फ्लैप सेट। इस बात की पूरी संभावना है कि स्टार एडिशन की ये एक्सेसरीज फैक्ट्री से लगकर नहीं आएंगी बल्कि इन्हें डीलर लेवल पर लगाया जाएगा।

कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि स्टार एडिशन का यह एक्सेसरीज बंडल ईको के सभी वेरिएंट्स के साथ खरीदा जा सकता है या नहीं।

पुराने मालिकों के लिए जानकारी

क्या पुराने Eeco मालिक भी 19,999 रुपए देकर स्टार एडिशन वाला सामान लगवा सकते हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Maruti Suzuki Eeco की एक्स-शोरूम कीमत 5.21 लाख रुपए से लेकर 6.36 लाख रुपए के बीच है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आती है। दोनों में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81bhp की पावर और 105.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

कैसा है माइलेज?

Eeco के माइलेज की बात करें तो पेट्रोल पर 19.71kmpl तो वहीं CNG पर 26.78kmpl तक का माइलेज मिलता है। इसमें आसानी से चढ़ने और उतरने के लिए हाथ से खिसकने वाले दरवाजे दिए गए हैं। यह गाड़ी लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी है और इसमें पीछे के पहियों से चलने वाला (RWD) सिस्टम मिलता है।

यह भी पढ़ें- अब हाइड्रोजन से चलेगी आपकी पसंदीदा Suzuki Swift, नई तकनीक को किया गया पेश