विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Dzire CNG को मिला ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एक किलोग्राम में कितनी देगी माइलेज?

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:00 AM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से हाल में ही Maruti Dzire CNG को AMT ट्रांसमिशन के साथ लॉन्‍च किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Maruti Dzire CNG को एएमटी ट्रांसमिशन के साथ लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई इस कार से एक किलोग्राम सीएनजी में कितनी माइलेज मिल सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Maruti Dzire CNG AMT

मारुति की ओर से हाल में ही कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली डिजायर सीएनजी के एएमटी वर्जन को लॉन्‍च कर दिया है। इस गाड़ी को दो वेरिएंट्स में उपलब्‍ध करवाया गया है।

कितना दमदार इंजन

मारुति डिजायर में जेड सीरीज का नया 1.2 लीटर इंजन दिया गया है। इस इंजन से इसे 80 बीएचपी की पावर और 111.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ 5स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन दिया जाता है। इसमें फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी का विकल्‍प भी मिलता है। सीएनजी एएमटी के साथ इस कार को इस इंजन से 69.75 पीएस की पावर और 101.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

कैसे हैं फीचर्स

मारुति डिजायर में एलईडी हेडलाइट्स के साथ ही फॉग लैंप, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, टॉगल बटन के साथ एसी यूनिट, रियर एसी वेंट, सेगमेंट में पहली बार सिंगल पेन सनरूफ जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। हालांकि कुछ फीचर्स की कमी इसमें महसूस होती है, जिसमें फ्रंट आर्म रेस्‍ट और एंबिएंट लाइट शामिल है।

कितनी है माइलेज

मारुति की ओर से डिजायर सीएनजी एएमटी की माइलेज की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी गई है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डिजायर सीएनजी एएमटी को एक किलोग्राम सीएनजी में 36.47 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकती है। वहीं इस गाड़ी के सीएनजी मैनुअल वर्जन से एक किलोग्राम सीएनजी में 35.63 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकती है।

कितनी है कीमत

मारुति की डिजायर सीएनजी एएमटी की एक्‍स शोरूम कीमत 8.53 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.53 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- बीते महीने किन 5 Sedan Cars पर फिदा हुआ पूरा देश, क्‍या Maruti Dzire बनी सबकी पसंद?