बीते महीने किन 5 Sedan Cars पर फिदा हुआ पूरा देश, क्या Maruti Dzire बनी सबकी पसंद?
भारत में कई निर्माताओं की ओर से सेडान सेगमेंट में भी कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें Sedan Cars भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन सेडान कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। किस निर्माता की किस गाड़ी को Top-5 में शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
सबसे ज्यादा पसंद की गई Maruti Dzire
वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर Maruti Dzire को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की बीते महीने 18418 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस कार की 16509 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
दूसरे नंबर पर Hyundai Aura
डिजायर के मुकाबले में हुंडई की ओर से ऑरा को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इसकी 6685 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इस कार की 5336 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
तीसरे नंबर पर रही Honda Amaze
होंडा की ओर से अमेज की नई जेनरेशन को ऑफर किया जाता है। बीते महीने में इस कार की 3512 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल इसी अवधि के दौरान इस कार की 1753 यूनिट्स को खरीदा गया था।
अगले नंबर पर रही Volkswagen Virtus
अगले नंबर पर Mid Size Sedan कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली फॉक्सवैगन वर्टुस रही। इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान 1301 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले पिछले साल यह संख्या 1674 यूनिट्स थी।
Top-5 में शामिल हुई Skoda Slavia
बिक्री के मामले में Top-5 Sedan Cars लिस्ट में स्कोडा स्लाविया को भी शामिल किया गया है। इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान 897 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बीते साल इसी अवधि में इसकी 1008 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी।
