विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Malaika Arora ने खरीदी Mahindra Thar Roxx, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

Published: Tue, 04 Aug 2026 10:00 AM (IST)

Malaika Arora Mahindra Thar Roxx: वाहन निर्माता Mahindra की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Thar Roxx की बिक्री की जाती ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बॉलीवुड सितारों को भी अन्‍य लोगों की तरह अलग अलग तरह की कारों का शाैक है। हाल में ही एक्‍ट्रेस Malaika Arora ने Mahindra Thar Roxx को खरीदा है। एक्‍ट्रेेस की ओर से एसयूवी की डिलीवरी की वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट भी किया गया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। इसकी कीमत क्‍या है। हम इस खबर में बता रहे हैं।

Malaika Arora ने खरीदी Mahindra Thar Roxx

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल में ही महिंद्रा की दमदार एसयूवी थार रॉक्‍स को खरीदा है। गाड़ी की डिलीवरी की वीडियो को सोशल मीडिया पर Nabeelndalvi ने पोस्‍ट भी किया है। पीले रंग की थार रॉक्‍स डिलीवरी की वीडियो पर लोग मलाइका को बधाई दे रहे हैं।

क्‍या है खासियत

Mahindra Thar Roxx में ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, टीपीएमएस, पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ई-कॉल, एसओएस, रियर डिस्‍क ब्रेक, ईएससी, ईबीडी, एबीएस, हिल होल्‍ड, ईएसएस, एड्रेनॉक्‍स कनेक्टिड कार, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 26.03 सेमी एचडी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सराउंड व्‍यू कैमरा, Level-2 ADAS, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, रियर एसी वेंट, ऑटो हैडलैंप, रियर वाइपर और वॉशर, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, पुश बटन स्‍टार्ट, क्रूज कंट्रोल, 18 और 19 इंच टायर, पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, ड्यूल टोन इंटीरियर, जिप और जैप ड्राइविंग मोड, स्‍नो, सैंड और मड टैरेन मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से एसयूवी में दो इंजन का विकल्‍प दिया गया है। पहले विकल्‍प के तौर पर इसमें दो लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे 150 किलोवाट की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं, दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें दो लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जाता है, जिससे इसे 52 पीएस की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कितनी है कीमत

महिंद्रा की ओर से थार रॉक्‍स को भारत में 12.39 लाख रुपये से 23.53 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- CM Vijay Thalapathy ने चलाई Renault Duster, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल