Renault Duster को टेस्ट करते नजर आए CM Vijay Thalapathy, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
तमिलनाडु के सीएम Thalapathy Vijay कई तरह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल में ही उनका एक और वीडियो सोशल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Thalapathy Vijay को भी कारों से काफी ज्यादा लगाव है। इसी कारण से वह कई बार सुर्खियों में रहते हैं। इस बार सीएम विजय ने Renault Duster को चलाया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सीएम विजय ने इस एसयूवी को कहां पर चलाया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
CM Thalapathy Vijay ने चलाई Renault Duster
सीएम थलापति विजय ने हाल में रेनो की डस्टर एसयूवी को चलाया है। जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कहां चलाई डस्टर
जानकारी के मुताबिक सीएम विजय ने तमिलनाडु में रेनो-निसान की फैक्ट्री का दौरा हाल में ही किया था। जहां पर उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया और सुविधाओं की समीक्षा भी की थी। इसी दौरान उन्होंने ट्रैक पर रेनो की एसयूवी डस्टर को चलाया। सीएम विजय के रेनो डस्टर चलाने की वीडियो को Renault Coimbatore ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
कैसे हैं फीचर्स
रेनो डस्टर में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, बॉडी क्लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।
कितना दमदार इंजन
रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।
कितनी है कीमत
रेनो की ओर से डस्टर की नई जेनरेशन की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
