सड़क हादसे के दौरान Mahindra XUV300 बचाएगी आपकी जान, इन फीचर्स से होगी लैस
Mahindra XUV300 का नया वर्जन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra XUV300 का नया वर्जन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक Mahindra XUV 300 को 20 हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने XUV 300 की एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की है जहां इसके सेफ्टी फीचर्स की जानकारी दी गई है। इसके अलावा इस वीडियो में कार की लुक से लेकर डिजाइन तक की झलक देखने को मिल रही है।
वीडियो में देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि Mahindra XUV300 के सभी कॉर्नर में डिस्क ब्रैक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
नई XUV300 के बेस वेरिएंट से लेकर टॉप-एंड वेरिएंट में कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स दिए गए हैं। इसके बेस वेरिएटंस में 7 एयरबैग्स दिए गए हैं, जो इसे Maruti Suzuki की Vitara Brezza के मुकाबले खास बनाता है। इसके अलावा इसके सभी कॉर्नर में डिस्क ब्रैक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए फ्रंट पार्किंग सेंसर्स के साथ रियर पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग) के साथ EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फॉर्स), ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) के साथ हिल-होल्ड असिस्ट और तीन-प्वाइंटेड सीटबेल्ट्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि Mahindra XUV 300 की कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपये के बीच होगी। महिंद्रा ने XUV 300 के वेरिएंट्स की जानकारी साझा की है। इसके मुताबिक Mahindra XUV300 चार वेरिएंट्स में लॉन्च होगी। इनमें W4, W6, W8 और W8(O) शामिल है।
Thrill is best enjoyed with the assurance of safety. The #MahindraXUV300 offers best-in-segment safety features like 7 Airbags, Front parking sensors and more. Have a look at the XUV300’s key safety features here! Bookings open.https://t.co/wsoLzNfVO1 pic.twitter.com/5aL4wcJzeJ — MahindraXUV300 (@MahindraXUV300) January 26, 2019
नई Mahindra XUV300, SsangYong Tivoli पर काम करेगी। कंपनी के दावों के मुताबिक भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली इस SUV में कई हाईटेक फीचर्स दिए जाएंगे। SUV को पहले डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा जिसके बाद कंपनी इसे पेट्रोल वेरिएंट में भी पेश करेगी। हालांकि, महिंद्रा की तरफ से इसके पावरट्रेन्स के बारे में जानकारी देना अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक XUV300 में पावर के लिए 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प लॉन्च के समय नहीं दिया जाएगा। हालांकि, बाद में कंपनी इसमें AMT का विकल्प शामिल कर सकती है।
Mahindra XUV 300 का भारतीय बाजार में Maruti Vitara Brezza, Tata Nexon और Ford EcoSport को कड़ी टक्कर देगी।
यह भी पढ़ें:
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स
सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल