विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra XUV 3XO CNG जल्‍द होगी लॉन्‍च, टीजर में मिल गई तारीख की जानकारी

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:29 AM (GMT+05:30)

वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। अब जल्‍द ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। अब जल्‍द ही इस एसयूवी को निर्माता की ओर से सीएनजी के साथ भी लॉन्‍च किया जा रहा है। इसे किस तारीख को सीएनजी के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगा सीएनजी वर्जन

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को जल्‍द ही सीएनजी के साथ भी ऑफर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी

निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर एसयूवी के सीएनजी वर्जन के लॉन्‍च की जानकारी दी गई है। कुछ सेकंड के टीजर में निर्माता ने एसयूवी के कुछ फीचर्स की झलक भी दिखाई है।

कैसे होंगे फीचर्स

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के सीएनजी वर्जन में भी प्रोजेक्‍टर एलईडी हेडलाइट, वर्टिकल एलईडी डीआरएल, काले रंग के रिम्‍स, लाल रंग, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।

कितना दमदार इंजन

महिंद्रा की ओर से एसयूवी के सीएनजी वर्जन में भी 1.2 लीटर की क्षमता का ही पेट्रोल इंजन देगी। इस इंजन से पेट्रोल में 110 बीएचपी की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। लेकिन सीएनजी के साथ यह कितनी पावर देगी इसकी जानकारी लॉन्‍च के समय ही मिल पाएगी।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि वह इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को औपचारिक तौर पर 15 अक्‍टूबर को लॉन्‍च कर देगी।

कितनी होगी कीमत

महिंद्रा की ओर से एसयूवी को 7.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.04 लाख रुपये है। लेकिन सीएनजी के साथ इसकी कीमत में 70 से 90 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

किनसे होगा मुकाबला

महिंद्रा की ओर से एक्‍सयूवी 3एक्‍सओ को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Maruti Fornx, Maruti Victoris, Kia Sonet, Kia Syros, Skoda Kylaq, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?