विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेस्टिंग के दौरान स्पाई हुई Mahindra की आने वाली SUV 'Vision S', जानिए कितनी हो सकती है इसकी कीमत

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:30 PM (IST)

Mahindra Vision S के दो टेस्ट म्यूल देखे गए हैं जिनकी तस्वीरों से इसके फ्रंट लाइटिंग, ग्रिल और रियर डिजाइन का पता चलता है।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में हैदराबाद में टेस्टिंग के दौरान 2 Mahindra Vision S टेस्ट म्यूल एक साथ देखे गए हैं। सामने आई तस्वीरों से आने वाली कॉम्पैक्ट SUV की फ्रंट लाइटिंग और ग्रिल का पता चलता है। इनमें उसी प्रोटोटाइप पर Scorpio-स्टाइल के रियर पिलर और नीचे के टेल लैंप और भी दिखाई दिए हैं। दोनों ही गाड़ियों में एक अपराइट फ्रंट हिस्सा है जिसमें 6 वर्टिकल ग्रिल ओपनिंग है जिन्हें 3-3के ग्रुप्स में लगाया गया है।

फ्रंट डिजाइन और लाइटिंग

गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा कवर्ड है लेकिन इसका आकार अक्टूबर में सामने आए Vision S डिजाइन पेटेंट में दिखाए गए सीधे नोज और 6-स्लॉट वाली ग्रिल से मेल खाता है। तस्वीरों में फ्रंट फेशिया के बाहरी किनारों के आसपास की लाइटिंग साफ नजर आती है। इसके अलावा, दोनों तरफ एक चमकीला ऊपरी लैंप, ग्रिल की तरफ बढ़ने वाल छोटा होरिजॉन्टल और बाहरी किनारे के साथ एक वर्टिकल जलती लाइन दी गई है।

साइड प्रोफाइल और फीचर्स

गाड़ी को साइड से देखने पर इसकी रूफ बिल्कुल सीधी, व्हील्स के ऊपर कर्व और पीछे का हिस्सा छोटा नजर आता है जबकि इसका स्पेयर टायर टेलगेट पर लगाया गया है। दोनों टेस्टिंग गाड़ियों में कन्वेंशनल दरवाजों के शीशे दिए गए हैं जो इसे कॉन्सेप्ट पेटेंट में दिखाई गई कैमरा-बेस्ट यूनिट्स से अलग बनाते हैं।

रियर और लाइट्स

Mahindra Vision S के प्रोटोटाइप में रियर विंडस्क्रीन के पास रियर पिलर पर ऊपर की तरफ रेड कलर की लाइट्स जलती दिखती हैं जिसके ठीक नीचे स्पेयर टायर के पास एक अलग लैंप असेंबली जलती है। ऊपर की तरफ लाइटों का यह डिजाइन Scorpio Classic और Sccorpio N की याद दिलाता है। वहीं, नीचे वाले क्लस्टर में एक छोटा होरिजॉन्टल सेक्श है जो अंदर टेलगेट की तरफ जाती है।

कैसा हो सकता है इंटीरियर?

यह प्रोडक्शन SUV Mahindra के मॉड्यूलर NU_IQ प्लैटफॉर्म पर बनेगी और 4-मीटर से छोटी गाड़ियों के सेगमेंट को टारेगट करेगी। इससे पहले दिखे टेस्ट मॉडल में दो होरिजॉन्टल स्क्रीन, सीधे एसी वेंट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिखे थे। नई तस्वीरों से गाड़ी की बॉडी और लाइट साफ नजर आती है जबकि फाइनल केबिन और फीचर्स की लिस्ट आना अभी बाकी है।

कब तक होगी लॉन्च?

इस Mahindra Vision S में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल सकता है। Mahindra ने पुष्टी कि है कि इस प्लैटफॉर्म पर पेट्रोल-डीजल इलेक्ट्रिक दोनों तरह के इंजन आ सकते हैं। इसे 2027 में लॉन्च किया जाना है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख से 20 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें- भारत की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली EV SUV: फुल चार्ज में 440 से 683km चलने का दावा, कीमत 25 लाख से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।