Mahindra की बिक्री में आई 11 फीसद की गिरावट
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra की बिक्री अक्टूबर 2019 में 11 फीसद घटी है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को अक्टूबर, 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी की। महिंद्रा ने अक्टूबर, 2019 में 51,896 यूनिट्स के साथ कुल बिक्री 11 फीसद की गिरावट दर्ज की है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक स्टेटमेंट में बताया कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 58,416 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में अक्टूबर 2018 में बिकी 55,350 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने 11 फीसद की गिरावट के साथ 49,193 यूनिट्स की बिक्री हुई। निर्ताय की बात की जाए तो महिंद्रा ने इस महीने 2,703 यूनिट की बिक्री की जो कि पिछले साल इसी अवधि में बिकी 3,066 यूनिट्स से 12 फीसद कम थी।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात की जाए तो यूटिलिटी व्हीकल, कार और वैन को मिलाकर कंपनी ने पिछले महीने 18,460 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 24,066 यूनिट्स थी, जिसमें 23 फीसद की गिरावट देखी गई। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने 23,582 यूनिट्स बेचीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 24,353 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो 3 फीसद कम थी।
एमएंडएम के चीफ ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग, ऑटोमोटिव डिविजन, वीजेय राम नाकरा ने कहा कि अक्टूबर का फेस्टिव सीजन महिंद्रा के लिए अहम था, रिटेल मात्रा थोक में लगभग 40 फीसद से अधिक थी। इस मजबूत रिटेल प्रदर्शन में पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल दोनों का योगदान था। इसके अलावा कंपनी की बिलिंग नंबर इस बात के अनुरूप हैं कि उसने महीने के लिए क्या योजना बनाई थी, क्योंकि उद्देश्य इसके चैनल इन्वेंट्री को काफी हद तक सही करना था। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पॉजिटिल कंस्टमर सेंटीमेंट आगे भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें:सेफ्टी में पीछे रह गई भारत की लोकप्रिय फैमिली कार Wagon R
यह भी पढ़ें: Mahindra की इस 7 सीटर कार मिल रहा है डिस्काउंट, बड़ी फैमिली के लिए रहेगी फिट