विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब UK की सड़कों पर दौड़ेंगी भारत में बनी ये 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, 656kmकी रेंज और प्रीमियम फीचर्स से लैस

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:01 AM (IST)

महिंद्रा अपनी तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी - BE 6, XEV 9e, और BE 07 के साथ ब्रिटेन के पैसेंजर कार बाजार में प्रवेश करने की तैयारी में है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ब्रिटेन के पैसेंजर कार मार्केट में अपनी तीन इलेक्ट्रिक SUVs- BE 6, XEV 9e और आने वाली BE 07 के साथ एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। इसी के तहत कंपनी वहां ग्राहकों का रिएक्शन जानने के लिए पहले ही कस्टमर क्लिनिक आयोजित कर लिए हैं। इस लाइनअप में सबसे पहले BE 6 के आने की उम्मीद है। हालांकि, Mahindra ने अभी तक ब्रिटेन में इनकी कीमतों, डीलर की लोकेशन या लॉन्च की किसी तारीख की घोषणा नहीं की है।

इंग्लैंड में हुई थी डिजाइन

भले ही Mahindra की BE 6 और XEV 9e गाड़ियां भारत में बनाई जाती हैं लेकिन इन्हें इंग्लैंड में तैयार और डिजाइन किया गया था। साल 2027 के नजदीक आते-आते Mahindra अब ग्लोबल मार्केट में पकड़ बनाने की तरफ आगे बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra की तीन इलेक्ट्रिक SUV, जिसमें से 2 लॉन्च हो चुकी है, ब्रिटेन में एंट्री ले सकती हैं।

mahindra be6 (1)

कब तक हो सकती हैं लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra BE 6 और XEV 9e को ब्रिटेन में साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, वहां के नियमों को देखते हुए इनकी लॉन्चिंग को 2028 तक भी बढ़ाया जा सकता है। वहां, BE 07 को बाद में लॉन्च किए जाने की संभावना हैं। इसके अलावा, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (EU) में XEV 9S के आने की उम्मीद कम है क्योंकि वहां थ्री-रो सीटर गाड़ियां ज्यादा पसंद नहीं की जाती हैं।

Mahindra XEV 9e

यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA तक; ये हैं आपकी फैमिली के लिए देश की 5 सबसे सुरक्षित गाड़ियां, कीमत 11 लाख से शुरू

कितनी हो सकती हैं कीमत?

  • Mahindra BE 6: इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत लगभग करीब 41,000 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 51 लाख रुपए) है।
  • Mahindra XEV 9e: इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ब्रिटेन में लगभग 48,000 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 60 लाख रुपए) है।
  • Mahindra BE 07: लिस्ट में तीसरी गाड़ी है BE 7 जो करीब 52,000 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 65 लाख रुपए) है।

यह सभी शुरुआती कीमतें हैं और वेरिएंट्स और फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस बारे में और भी जानकारी लॉन्चिंग के समय आने की उम्मीद है।

Mahindra BE 07

गाड़ियों की बैटरी और रेंज

Mahindra BE 6 में वेरिएंट के मुताबिक 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसके सबसे नए 79kWh BE 6 SPORTEQ वेरिएंट की MIDC सर्टिफाइड रेंज 708 किमी तक है। वहीं, XEV 9e में 59kWh और 79kWh बैटरी के विकल्प दिए गए हैं जिसकी क्लेम्ड रेंज 656km है। बता दें कि, ये आंकड़े घरेलू टेस्ट साइकिल के हैं न कि UK के WLTP रेटिंग्स के। ब्रिटेन में लॉन्च होने वाली गाड़ियों में इक्विपमेंट्स, सर्टिफिकेशन और रेंज के आंकड़े अलग हो सकते हैं।

कब लॉन्च होगी Mahindra BE 07?

अंत में है तीसरा मॉडल BE 07 जिसे भारत में भी अभी लॉन्च नहीं किया गया है और Mahindra इसे साल 2027 में लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV के फाइनल डिजाइन, बैटरी सेटअप, कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

भारत में कितनी है कीमत?

कार मॉडल मुख्य वेरिएंट (Trim) बैटरी पैक एक्स-शोरूम कीमत (लगभग)
Mahindra BE 6 Pack One / SPORTEQ One 59 kWh ₹18.90 लाख – ₹19.45 लाख
Mahindra BE 6 Pack One Above / SPORTEQ Two 59 kWh ₹20.50 लाख – ₹20.95 लाख
Mahindra BE 6 Pack Two / SPORTEQ Three 59 kWh ₹21.90 लाख – ₹21.95 लाख
Mahindra BE 6 SPORTEQ Three / Three Plus 70 kWh ₹23.95 लाख – ₹25.38 लाख
Mahindra BE 6 SPORTEQ FE / Three Plus / Four 79 kWh ₹24.45 लाख – ₹28.52 लाख
Mahindra XEV 9e Pack One (Standard / 7.2kW / 11.2kW) 59 kWh ₹21.90 लाख – ₹22.65 लाख
Mahindra XEV 9e Pack Two (Standard / 7.2kW / 11.2kW) 59 kWh ₹24.90 लाख – ₹25.65 लाख
Mahindra XEV 9e Pack Two Long Range (सभी चार्जर विकल्प) 79 kWh ₹26.50 लाख – ₹27.25 लाख
Mahindra XEV 9e Pack Three Select (सभी चार्जर विकल्प) 59 kWh ₹27.90 लाख – ₹28.65 लाख
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition 79 kWh ₹29.35 लाख
Mahindra XEV 9e Pack Three (Standard / 7.2kW / 11.2kW) 79 kWh ₹30.50 लाख – ₹31.25 लाख

यह भी पढ़ें- भारत में बनी बाइक चलाते हैं UK के पूर्व प्रधानमंत्री, मिलता है 344cc का पावरफुल लिक्विड-कूल्ड इंजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।