विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti से लेकर TATA तक; ये हैं आपकी फैमिली के लिए देश की 5 सबसे सुरक्षित गाड़ियां, कीमत 11 लाख से शुरू

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:28 PM (GMT+05:30)

BNCAP Safest Cars: भारत में सुरक्षा के लिहाज से शानदार प्रदर्शन करने वाली और 5-स्टार रेटिंग पाने वाली इन सुरक्षित ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से देश में सुरक्षित कारों की डिमांड बहुत बढ़ी है। भारतीय बाजार में बिकने वाली कारों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए सरकार ने 2023 में BNCAP की शुरुआत की थी। पहले, लग्जरी या ज्यादा महंगी कारें ही ज्यादा सुरक्षित मानी जाती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं BNCAP में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली 5 कारों के बारे में।

Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris को BNCAP क्रैश टेस्टिंग में एडल्ट चाइल्ड स्कोर में 31.66/32 और चाइल्ड सेफ्टी स्कोर में 43/49 का स्कोर मिला है। इस क्रैश टेस्ट के साथ इसे दोनों ही कैटेगरी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। Maruti Suzuki Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के 19.99 लाख रुपए तक जाती है।

Kia Seltos

Kia Seltos इस लिस्ट में अगले नंबर पर जिसमें एडल्ट स्कोर में 31.70/32 स्कोर और चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कोर 45/49 है। इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESC, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट और TPMS शामिल हैं। Kia Seltos की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से 21.82 लाख रुपए तक है।

Mahindra BE6

इस इलेक्ट्रिक SUV को BNCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी स्कोर में 31.97/32 तो वहीं चाइल्ड सेफ्टी स्कोर में 45/49 का स्कोर मिला है जिससे इसने दोनों ही कैटेगरीज में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपए (BaaS) से लेकर 27.70 लाख तक जाती है। लेकिन, स्टैंडर्ड तौर पर बिना BaaS प्लान के इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.45 लाख से शुरू होती है।

Mahindra XEV 9e

लिस्ट में अगली गाड़ी है Mahindra XEV 9e जिसने एडल्ट सेफ्टी स्कोर में 32/32 और चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में 45/49 का स्कोर हासिल किया है। इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपए से लेकर 31.25 लाख रुपए तक है।

Tata Harrier EV

टॉप-5 में TATA Harrier EV भी शामिल है जिसे एडल्ट सेफ्टी टेस्ट में 32/32 और चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में 45/49 का स्कोर किया है। इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। TATA Harrier EV की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपए से लेकर 30.23 लाख तक जाती है।

यह भी पढ़ें- 5.29 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार