विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिंद्रा ने कितनी बढ़ा दी Scorpio Classic एसयूवी की कीमत, सभी वेरिएंट की पढ़ें नई प्राइज

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:29 PM (IST)

भारत में एसयूवी सेगमेंट में कई विकल्‍प Mahindra की ओर से ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से अपनी एसयूवी Mahindra Scorpio Classic की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। अब इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई एसयूवी

महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली Scorpio Classic की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

कितनी बढ़ी कीमत

जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से 8500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।

किस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को चार वेरिएंट्स में उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। इनमें से S11 डीजल वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्‍यादा 8500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

अन्‍य वेरिएंट्स की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक महिंद्रा की ओर से एसयूवी के S डीजल मैनुअल 7एस वेरिएंट की कीमत में 6500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एस डीजल मैनुअल 9एस वेरिएंट की कीमत में सात रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में mStallion 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और mHawk 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया जाता है। इसका mStallion 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल 203 hp की पावर पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका mHawk 2.2-लीटर डीजल इंजन 132 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। Z4 ट्रिम में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) स्टैंडर्ड है, लेकिन डीजल में वैकल्पिक Z4 (E) ट्रिम के साथ 4WD सिस्टम दिया जाता है।

कितनी हुई कीमत

कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब महिंद्रा स्‍कॉर्पियो क्‍लासिक की एक्‍स शोरूम कीमत 13.43 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.48 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?