विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra BE 6 के Pack Three में क्‍या है खास, कैसे फीचर्स और रेंज के साथ कब से मिलेगी Electric SUV, पढ़ें खबर

Published: Wed, 08 Jan 2025 10:00 AM (IST)

Mahindra BE 6 Pack 3 Launched Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर किया जाता ...और पढ़ें

Mahindra BE 6 का Pack Three वेरिएंट हुआ पेश, जानें डिटेल।
Mahindra BE 6 का Pack Three वेरिएंट हुआ पेश, जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कुछ समय पहले ही BE 6 को Electric SUV के तौर पर लाया गया है। अब कंपनी ने इसके नए वेरिएंट Pack Three को भी पेश कर दिया है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत क्‍या होगी। किस तरह की खासियत के साथ यह वेरिएंट मिलेगा। कब से एसयूवी की बुकिंग शुरू होगी और कब से गाड़ी की डिलीवरी ली जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra BE 6 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से नए डिजाइन के साथ लाई गई BE 6 का नया वेरिएंट लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे Pack Three नाम से लाया गया है। इस गाड़ी को पहली बार 26 नवंबर 2024 को पेश किया गया था। जिसके बाद अब इसका नया वेरिएंट लाया गया है।

यह भी पढ़ें- SUV Facelift 2025: इस साल पांच SUVs को मिल सकता है Facelift, Maruti से लेकर Volkswagen तक लिस्‍ट में हैं शामिल

क्‍या है खासियत

इस पैक के साथ आने वाली एसयूवी को 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ने में सिर्फ 6.7 सेकेंड का समय लगता है। साथ ही इसकी बैटरी से इसे सिंगल चार्ज में 683 किलोमीटर की रेंज मिलती है। एसयूवी को 175 kW के फास्‍ट चार्जर से 20 मिनट में 20 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

कैसे हैं फीचर्स

एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें रेस रेडी डिजिटल कॉकपिट, विजन एक्‍स हेड अप डिस्‍प्‍ले, इनफिनिटी रूफ और एंबिएंट लाइट, 16 स्‍पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम के साथ डॉल्‍बी एटमॉस, Calm, Cozy और Club थीम, एवरी डे, रेस और बूस्‍ट ड्राइविंग मोड्स, 12 अल्‍ट्रासोनिक सेंसर के साथ ऑटो पार्क फीचर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए इसमें पांच रडार और एक विजन सिस्‍टम के साथ Level-2 ADAS को दिया गया है। साथ ही ड्राइवर ऑक्‍यूपेंट मॉनिटरिंग सिस्‍टम और 360 डिग्री कैमरा को भी दिया गया है।

कितनी है कीमत

कंपनी की ओर से एसयूवी के Pack Three वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 26.9 लाख रुपये रखी है। इसके लिए स्‍पेशल EMI स्‍कीम को भी लाया गया है जिसमें गाड़ी के टॉप वेरिएंट को खरीद कर हर महीने 39224 रुपये की EMI दी जा सकती है। ईएमआई ऑफर के लिए 15.5 पर्सेंट पेमेंट के बाद छह साल तक का लोन मिल सकता है।

कब शुरू होगी बुकिंग और डिलीवरी

महिंद्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि वह 14 जनवरी 2025 से पहले फेज में टेस्‍ट ड्राइव को छह शहरों में शुरू करेगी। इसके बाद 24 जनवरी 2025 से फेज-2 में अन्‍य 15 शहरों में टेस्‍ट ड्राइव शुरू की जाएगी। इसके बाद सात फरवरी 2025 को फेज-3 में 45 अन्य शहरों में टेस्‍ट ड्राइव शुरू होगी। इसके बाद 14 फरवरी 2025 से बुकिंग को शुरू किया जाएगा और मार्च की शुुरुआत से डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।