इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Mahindra कर रही B07 को लॉन्च करने की तैयारी, क्या होगी खासियत
महिंद्रा की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक और एसयूवी Mahindra B 07 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। किस तरह की खासियत के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी को फिलहाल Mahindra B 07 नाम से टेस्ट किया जा रहा है।
हो चुकी है पेश
महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी के कॉन्सेप्ट वर्जन को 2022 में ही पेश कर दिया गया था। तब निर्माता की ओर से पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया गया था। जिनमें XUV.e8, XUV.e9, BE 05, BE 07 और Be 09 शामिल थीं। नई एसयूवी को BE 07 पर आधारित रखा जा सकता है।
INGLO प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित
निर्माता की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी INGLO प्लेटफॉर्म पर ही बनाया जा सकता है। इसके पहले भी महिंद्रा की ओर से जिन भी बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया गया है, उनको भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
क्या होगी खासियत
महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी को BE 06 के ऊपर रखा जा सकता है। इसमें BE 06 की तरह डिजाइन और फीचर्स को दिया जा सकता है। एसयूवी में प्रोजेक्टर हेडलैंप, 12.3 इंंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंक के साथ ड्रेन होल, इलूमिनेटड लोगो, सी-शेप एलईडी डीआरएल, सी-शेप एलईडी टेल लैंप, ओआरवीएम टर्न इंडीकेटर्स, रियर स्पॉयलर, इनफिनिटी फिक्स्ड ग्लास पैनोरमिक सनरूफ, फैब्रिक सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्हील, एप स्टोर, हरमन कार्डन के सोलह स्पीकर के साथ ऑडियो सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस, आई डेंटिटी, वीडियो कॉलिंग इन कार कैमरा, विजन एक्स, एलेक्सा और चैट जीपीटी, चार्जिंग लिमिटर, कनेक्टिड कार सूट, ड्राइविंग एनालेक्टिस, ओटीए अपडेट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, पुश बटन स्टार्ट, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील, चार्जिंग पोर्ट, टीपीएमएस अलर्ट, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल जोन ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप, ऑटो वाइपर, कंसोल स्टोरेज कूलिंग, ऑटो डिप ओआरवीएम, पैसिव की-लैस एंट्री, पावर फोल्ड ओआरवीएम, पावर्ड टेलगेट के साथ जेस्चर कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, ऑटो डिमिंग ओआरवीएम, ड्राइवर मेमोरी सीट, वन टच अप/डाउन ड्राइवर विंडो, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें कई और फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
कितनी होगी रेंज
निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी में BE6 के मुकाबले 100 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिसे फुल चार्ज के बाद 700 से 800 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
कब होगी लॉन्च
जानकारी के मुताबिक महिंद्रा की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। अभी इसके लॉन्च को लेकर महिंद्रा की ओर से औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
