Mahindra Tractor की अक्टूबर में 4 फीसद गिरी बिक्री, जानें कितनी बिकी यूनिट्स
भारत की जानी-मानी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी Mahindra Tractor की बिक्री में अक्टूबर 2019 में भारी गिरावट आई है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर्स की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर, 2019 में महिंद्रा के ट्रैक्टर्स की बिक्री में 4 फीसद की गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर 2019 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की 47,376 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने रेगूलैटरी फिलिंग में बताया कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 45,433 यूनिट्स बेची थीं। घरेलू बिक्री की बात की जाए तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स की पिछले साल अक्टूबर में 44,646 यूनिट्स बिकी थी, जिसकी तुलना में इस साल समान अवधि में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 46,312 यूनिट्स हुई जो कि 4 फीसद कम थी।
निर्यात की बात की जाए तो कंपनी ने कहा कि पिछले महीने 787 यूनिट्स का निर्यात हुआ जो कि पिछले साल इसी अवधि में निर्यात हुई 1,087 यूनिट्स से 26 फीसद कम था। बिक्री के प्रदर्शन पर बात करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट राजेश जेजुरिकर ने कहा कि फेस्टिव सीजन में डिमांड में सुधार देखा गया है।
अक्टूबर में रिटेल बिक्री अच्छी रही है और अक्टूबर में पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले हेल्दी डबल डिजिट ग्रोथ हुई है। उन्होंने कहा कि उच्च जलाशय स्तर, पर्याप्त मिट्टी की नमी की स्थिति और रबी फसल की बेहतर एमएसपी के चलते अगले कुछ महीनों में ट्रैक्टर की डिमांड में काफी ग्रोथ देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: सेफ्टी में पीछे रह गई भारत की लोकप्रिय फैमिली कार Wagon R
यह भी पढ़ें: Mahindra की इस 7 सीटर कार मिल रहा है डिस्काउंट, बड़ी फैमिली के लिए रहेगी फिट
यह भी पढ़ें: Honda की इस Bike पर मिल रही तगड़ी छूट, जानें कैसे हैं फीचर्स