यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lamborghini Urus S: लेम्बोर्गिनी ने पेश किया उरुस का नया मॉडल, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक के डिटेल्स
Lamborghini Urus S कार से पर्दा उठा दिया गया है। यह अपडेटेड फीचर्स से लैस एक सुपर एसयूवी है। इसमें ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Lamborghini Urus S: लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी ने नए उरुस एस मॉडल को पेश कर दिया है। इसके पावरट्रेन में बेस मॉडल की तुलना में ज्यादा बदलाव नहीं किये गए हैं, लेकिन राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए बहुत से लेटेस्ट फीचर्स को शामिल किया गया है। इस वजह से कंपनी इसे सुपर एसयूवी भी कह रही हैं।
Urus S में है 305 किमी की टॉप स्पीड
पावरट्रेन पर नजर डालें तो लेम्बोर्गिनी उरुस में BS6 मानक वाला 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 657hp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। साथ ही इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा की है। यह कार 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार भी पकड़ लेती है, जबकि 0 से 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक जाने में इस कार को 12.5 सेकेंड का समय लगता है।

चार वेरिएंट्स के साथ आई है नई उरुस
लेम्बोर्गिनी उरुस एस 4 ड्राइविंग मोड्स - स्ट्राडा, स्पोर्ट, कोर्सा और ईजीओ के साथ लाई गई है। इसमें ऑफ-रोडिंग के लिए टेरेन सिलेक्टर को रखा गया है, जिसमें टेरा (इलाके), एनईवीई (स्नो) और सबबिया (सैंड) जैसे मोड्स मिलते हैं।
उरुस एस को मिले हैं नए डिजाइन फीचर्स
Urus S में इसके बेस मॉडल से अलग नए डिजाइन को शामिल किया गया है। बाहर की तरफ कार में नए फ्रंट और रियर बम्पर को रखा गया है। वहीं, व्हील्स के तीन विकल्पों का चुनने का मौका मिलता है। यह कार नए 21 इंच के स्टैंडर्ड रिम के साथ पेश की गई है। वहीं, टाइटेनियम मैट और डायमंड पॉलिश फिनिश के साथ 22 इंच के नाथ रिम व्हील्स को रखा गया है। ग्राहक 23 इंच के टैगेट व्हील्स को कांस्य और डायमंड पॉलिश विकल्पों में चुना जा सकता है।

इसके अलावा, कार में एक नया मैट ब्लैक-पेंटेड स्टेनलेस स्टील स्किडप्लेट, एक नया लाइटवेट कार्बन फाइबर पेंटेड बोनट, एक नया ट्विन-पाइप एग्जॉस्ट डिज़ाइन को रखा गया है। फीचर्स के रूप में उरुस एस में कनेक्टेड नेविगेशन, लेम्बोर्गिनी यूनिका ऐप के माध्यम से रिमोट पार्क और इन कार कंट्रोल सर्विस मिलती है।
ये भी पढ़ें-
सबसे लंबी रेंज वाले Electric Vehicle खरीदने का बना रहे हैं प्लान? देखें कारों की पूरी लिस्ट
Urus S की कीमत
उरुस एस को बिना टैक्स के 195.538 यूरो में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में लगभग 1.56 करोड़ रुपये है। दूसरी तरफ, कुछ समय पहले लॉन्च की गई Lamborghini Urus Performante को करीब 2.07 करोड़ रुपये में लाया गया है।
