विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lamborghini ने पेश की नई सुपरकार Temerario Spyder, मिलेगा 920hp वाला पावरफुल इंजन और 343kmph टॉप स्पीड

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:30 PM (IST)

Lamborghini Temerario Spyder: लैंबॉर्गिनी ने अपनी हाइब्रिड सुपरकार टेमेरारियो स्पाइडर का ओपन-टॉप वर्जन पेश किया है, जिसमें 907hp का हाइब्रिड पावरट्रेन और पहली बार इलेक्ट्रिक रिट्रैक्टेबल हार्डटॉप दिया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Lamborghini ने अपनी हाइब्रिड सुपरकार के ओपन-टॉप वर्जन के अनवील कर दिया है। इसमें Temerario कूप वाला 907hp Hybrid पावरट्रेन बरकरार रखा गया है लेकिन साथ ही इसमें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक रिट्रैक्टेबल हार्डटॉप जोड़ा गया है जो किसी Lamborghini स्पाइडर में पहली बार दिया गया है। Lamborghini ने इसे एक अलग ओपन-टॉप मॉडल के तौर पर डिजाइन किया है।

इलेक्ट्रिक रिट्रैक्टेबल हार्डटॉप

इसमें सबसे बड़ा बदलाव पूरी तरह से इलेक्ट्रिक रिट्रैक्टेबल हार्डटॉप है जो 10 इलेक्ट्रिक एक्चुएटर्स का इस्तेमाल करता है। यह रूफ रियर डेक में हॉरिजॉंटली मुड़ने के बजाय सीटों के पीछे वर्टिकली मुड़ती है। Lamborghini के मुताबिक, रूफ खुलने पर यह वेट डिवाइड को बिना बदले सेंटर ऑफ ग्रैविटी को 3mm नीचे करती है।

kamborghini temerario spyder roof

केबिन स्पेस और फीचर्स

Huracan EVO Spyder के मुकाबले इसके केबिन में 46mm ज्यादा लेगरूफ, 22mm ज्यादा हेडरूम और 9mm ज्यादा शोल्डर और Elbow रूप मिलता है। बाकी फीचर्स में थ्री-लेवल वाला सीट नेक वॉर्मर और 112 लीटर का फ्रंट लगेज कंपार्टमेंट शामिल हैं। Lamborghini का कहना है कि अपडेटेड सस्पेंशन ट्यूनिंग के खराब रास्तों पर सेकंडरी वाइब्रेशन 20% कम हो जाते हैं।

kamborghini temerario spyder sie

ऑल-एल्युमिनियम स्पेसफ्रेम

यह कार ऑल-एल्युमिनियम स्पेसफ्रेम पर बनी है। Huracan Spyder के मुकाबले Lamborghini का दावा है कि इसकी स्टैटिक टॉर्शनल रिजिटिडी में 6% की बढ़ोतरी, डायनामिक बेंडिंग स्टिफनेस में 9% का सुधार और डायनामिक टॉर्शनल रिजिडिटी में 6% की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, Huracan EVO Spyder की तुलना में स्ट्र्क्चरल कंपोनेंट्स की संख्या 50% और हीट-इनपुट वेल्ड्स 80% कम किए गए हैं।

kamborghini temerario spyder car

इंजन और हाइब्रिड पावरट्रेन

Temerario Sypder में 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। हाइब्रिड पावरट्रेन से कुल 920hp और 800nm का टॉर्क जनरेट होता है जबकि V8 इंजन अकेले 800hp बनाता है। V8 इंजन 10,000rpm तक जाता है और लॉन्च कंट्रोल चालू होने पर यह बढ़कर 10,250rpm हो जाती है।

kamborghini temerario spyder back

परफॉर्मेंस और ड्राइविंग मोड्स

Lamborghini का दावा है कि यह 0 से 100kmph की स्पीड 7.3 सेकंड में पकड़ती है तो वहीं इसकी टॉप-स्पीड 343kmph है। कार में 5 ड्राइविंग मोड्स Citta, Strada, Sport, Corsa और Corsa ESC off दिए गए हैं जिसके साथ Recharge, Hybrid और Performance स्ट्रैटेजी भी हैं। इसमें थ्री-लेवल वाला Drift Mode भी मिलता है और Citta मोड में कार सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर से चलती है और 190hp तक देती है।

बता दें कि, Lambrghini ने Temerario Sypder के लिए भारत से जुड़ी कीमत या उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- VinFast VF 6 इलेक्ट्रिक SUV का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, 510 किमी तक की मिलेगी क्लेम्ड रेंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।