विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KTM X-BOW Arrow ला रही है नई दमदार UTV, मिलेगा Audi का 2.0 लीटर और 280hp वाला पावरफुल इंजन

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:31 AM (IST)

KTM X-BOW ने अपनी पहली हाई-परफॉर्मेंस साइड-बाय-साइड UTV Arrow पेश की है, जिसकी बुकिंग 17 नवंबर से शुरू होगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2008 में लॉन्च हुई KTM X-BOW रोड और ट्रैक के लिए हाई-परफॉर्मेंस व्हीकल्स बनाती है। इसने X-BOW GT, GT-XR, GT-XR SPYDER और GT-XR EVO जैसे कई प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। अब KTM X-BOW ने अपनी पहली हाई-परफॉर्मेंस साइड-बाय-साइड UTV Arrow के साथ आ रही है। आइए इस नई ऑफ-रोड मशीन की परफॉर्मेंस के बारे में जानते हैं जिसकी बुकिंग 17 नवंबर से शुरू होगी।

कितनी है इसकी कीमत?

KTM X-BOW Arrow के स्टैंडर्ड वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 59,800 डॉलर है। इसके अलावा, इसका एक Aero Black Limited Edition भी है जिसकी कीमत 98, 600 डॉलर (लगभग 92 लाख रुपए) है। इस लिमिटेड एडिशन वर्जन में बेहतर परफॉर्मेंस और कुछ अलग फीचर्स मिलते हैं जिसके दुनिया भर में सिर्फ 500 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगे। इसकी डिलीवरी साल 2027 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।

कितना पावरफुल है इंजन?

KTM X-BOW नई Arrow के लिए Audi से लिया गया 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करती है जिसका स्टैंडर्ड मॉडल 280hp की पावर जनरेट करता है। वहीं, लिमिडेट एडिशन मॉडल को उसी इंजन के साथ 330hp की पावर देने के लिए ट्यून किया गया है। इसमें दिए जाने वाले इंजन को लो-रेंज सिस्टम के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

वेरिएंट्स और ड्राइव सिस्टम

ड्राइव सिस्टम की बात करें तो इसके दोनों वेरिएंट्स में लॉकिंग फ्रंट डिफरेंशियल और फ्रंट एक्सल पर लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल के साथ 2WD/4WD मिलता है। लिमिटेड एडिशन मॉडल में फ्लाई-ऑफ हैंडब्रेक के लिए डिस्कनेक्टेड सिस्टम के साथ रियर एक्सल पर लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल भी है। KTM X-BOW के दोनों वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग हैं तो जहां स्टैंडर्ड मॉडल में 3 तो लिमिटेड एडिशन में 4 ड्राइव मोड दिए गए हैं।

सस्पेंशन और ब्रेक्स

KTM X-BOW Arrow में आगे और पीछे एंटी-रॉल बार सिस्टम के साथ डुअल-विशबोन सस्पेंशन दिया गया है। इसके सभी व्हील्स पर 600mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है जिससे गाड़ी को ऑफ-रोड इलाकों में आसानी से चलाने में मदद मिलती है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में आगे और पीछे के शॉक झेलने वाले शॉक एब्जॉर्बर में मैनुअल रूप से एडजस्ट होने वाले डैपर दिए गए हैं तो वहीं लिमिटेड एडिशन मॉडल में ये इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं।

चेसिस वजन और डाइमेंशन

जहां दोनों वर्जन्स में वेल्डेड ट्यूबलर स्टील फ्रेम चेसिस है वहीं लिमिटेड एडिशन मॉडल में कार्बन बॉडी आउटरवर्क के साथ पूरी तरह बंद केबिन मिलता है। स्टैंडर्ड मॉडल का वजन 999kg है जबकि लिमिटेड एडिशन मॉडल 1,110kg है। इसके अलावा, व्हीलबेस 2,900mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 430mm, स्टोरज कैपेसिटी 100 लीटर और 55 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

KTM X-BOW Arrow के दोनों वर्जन में 10-इंच की सेंटर डिस्प्ले और ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। स्टैंडर्ड मॉडल में फीचर्स के तौर पर USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, रियक-व्यू कैमरा, GPS, ग्रुप राइड कनेक्टिविटी, साउंड सिस्टम और स्पीड लिमिटर शामिल हैं। वहीं, लिमिटेड एडिशन मॉडल में वाइपर और सस्पेंशन एडजस्टमेंट, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और रूफ स्विच पैनल जैसे एक्सट्रा फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Hero ला रही है पहली 2-सीटर माइक्रो कार 'NEX 3', अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक AC के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।