Hero ला रही है पहली 2-सीटर माइक्रो कार 'NEX 3', अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक AC के साथ मिलेंगे कई फीचर्स
Hero Vida NEX 3: इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटर्स के आगे बढ़कर Hero Vida अब एक माइक्रो कार पर काम कर रही है जिसके पेटेंट डिजाइन की तस्वीरें सामने आई हैं।
-1794372795986_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Vida अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों और मोटरसाइकिलों से आगे बढ़कर नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। इनमें से एक नाम Vida Novus रेंज है जिसके तहत तीन मोबिलिटी सॉल्यूशन- NEX 1, NEX 2 और NEX 3 आते हैं। इस साल जून से पहले Hero ने एक सेल्फ-बैलेंसिंग थ्री-व्हीलर वले Trike यानी NEX 2 के लिए पेटेंट दायर किया था। अब Hero एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार यानी NEX 3 पर काम कर रही है।
Hero ने पिछले साल EICMA में NEX 3 को पेश किया था। डिजाइन पेटेंट तस्वीरों में दिखने वाला ज्यादातर फीचर्स EICMA में शोकस किए गए मॉडल जैसे ही है। इसकी एक बड़ी खासियत है एक सिंगल विंग-स्टाइल डोर।
डिजाइन और फीचर्स
Hero ने NEX 3 को एक माइक्रो SUV कहा है और इसकी बाहरी स्टाइलिंग देखकर ऐसा सही भी लगता है। इसके आगे की तरफ V-शेप की ग्रिल दी गई है और ग्रिल के दोनों किनारों पर ट्रेपेजॉइडल फॉर्मेट में लाइटिंग एलिमेंट्स वर्टिकली स्टैक नजर आते है। इसके अलावा, बोनट पर एक फुल-विड्थ LED स्ट्रिप के मिलने की उम्मीद है। इस माइक्रो कार में लो प्रोफाइल टायर्स के साथ बड़े एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल करती है।
इसके बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च, सेकंड रो पैसेंजर्स के लिए बड़ी विंडो और हल्की स्लोप वाली रूफलाइन शामिल है। इसमें पीछे की तरफ NEX 3 में एक अलग तरह का हेक्सागोनल स्टाइल बूट कैप और बंपर दिया गया है।
Hero Vida NEX 3 इंटीरियर डिजाइन
Hero Vida NEX 3 एक 2-सीटर कार है जिसे शहरों में आने-जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका इंटीरियर काफी मिनिमिलिस्ट है लेकिन केबिन में कुछ इंट्रेस्टिंग कलर्स का इस्तेमाल किया गया है। इस माइक्रो कार में एक हेक्सागोनल आकार की स्टीयरिंग व्हील और दो-सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट डायल के साथ एक क्लटर-फ्री डैशबोर्ड दिया गया है।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
Vida NEX 3 में कस्टमाइज इंटीरियर होगा जिसे यूजर्स को पर्सनलाइजेशन के विकल्प मिलेंगे। साइज में छोटा होने के बाद भी इस कार में दो लोगों के आराम से बैठने की जगह है। हालांकि, अभी तक इसके स्पेसिपिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि इसमें ऑटोमैटिक AC और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।