Hero ला रही है पहली इलेक्ट्रिक बाइक 'UBX 06', स्पोर्टी लुक और ABS के साथ मिल सकती है 150km की रेंज
Hero Vida UBX Electric: हीरो ने इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने EICMA में नई UBX इलेक्ट्रिक बाइक को शोकेस किया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida ने EICMA 2026 में UBX को शोकेस किया है जो इसके अर्बन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रोजेक्ट का नया रूप है जिसे पहले से ज्यादा बेहतर और मॉडर्न बनाया गया है। इसे शहर की सड़कों के लिए बनाई गई एक स्टाइलिश और नियो-नेकेड अर्बन एक्सप्लोरर कहा गया है। यह नई बाइक पहले वाले UBEX मॉडल के मुकाबले काफी बेहतर लगती है।
डिजाइन और पेटेंट
नए खुलासे से पहले भारत में एक डिजाइन रजिस्ट्रेशन सामने आया था जो UBEX कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन जैसा दिखता था। उस फाइलिंग में स्ट्रीटफाइटर डिजाइन तो रखा गया था लेकिन कॉन्सेप्ट वाले USD फोर्क्स की जगह टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए थे। इसमें बदले हुए बॉडीवर्क और ज्यादा पार्ट्स के साथ गोल्ड-फिनिश वाले USD फोर्क्स दिए गए हैं।
इसमें एक स्कल्प्टेड सिल्वर-फिनिश वाला स्विंगआर्म भी है जो पहले के पेटेंट ड्राइंग में दिखाए गए ट्यूबलर डिजाइन से अलग है। तस्वीरों में बाइक पर UBX 06 और UBX 06 Pro का मार्किंग दी गई है।
बॉडी स्टाइलिंग और डिजाइन
UBX में एक अग्रेसिव नेकेड-बाइक प्रोफाइल है जिसका फ्रंट हिस्सा कॉम्पैक्ट है, पीछे का हिस्सा उठा हुआ है और फ्रेम एक्सपोज्ड है। इसके फ्रंट में एक खास इल्यूमिनेटेड आउटलाइन के अंदर एक सेंट्रल प्रोजेक्टर लैंप दिया गया है। इस बाइक के आगे का हिस्सा थोड़ा बीक जैसा नजर आता है जो इसे आम सड़क पर चलने वाली बाइकों से बिल्कुल अलग और स्टाइलिश लुक देता है।
Hero Vida UBX सीट और स्टोरेज
इसमें एक लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है जिसका Pillion सेक्शन रेज्ड है और साथ में स्प्लिट ग्रैब हैंडल मिलते हैं। इस प्रोटोटाइप में हैंडगार्ड, मिरर, इंडिकेटर और पिछले पहिए पर नंबर प्लेट जैसे फीचर्स दिखते हैं। टैंक जैसे दिखने वाले हिस्से पर एक लॉक दिया गया है जिस पर वॉल्ट ओपन लिखा है। इससे यह अंदाजा मिलता है कि इसमें सामान रखने के लिए कोई जगह दी हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं हुई है।
एयर डक्ट और मोटर
बाइक के बीच और निचले हिस्से में फिनेड बॉक्स दिया गया है। इसके साइड पैनल पर एयर डक्ट लिखा है जिससे पता चलता है कि इसके डिजाइन को एयरफ्लो को ध्यान में रखकर बनाया गया है। स्विंगआर्म के पास मोटर दिखाई देती है और पिछले पहिए को घुमाने के लिए चेन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, Vida ने अभी तक बैटरी, मोटर-पावर और चार्जिंग या कूलिंग सिस्टम की जानकारी रिवील नहीं की है।
सस्पेंशन और व्हील्स
Hero Vida UBX में आगे USD फोर्क्स, पीछे एक मोनोशॉक और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और फ्रंट ABS देखे जा सकते हैं लेकिन ABS की पूरी जानकारी का आना अभी बाकी है। तस्वीरों में बेली पैन, रियर टायर हगर और स्विंगआर्म का डिजाइन भी साफ नजर आता है। ऐसी उम्मीद है कि इस बाइक की रेंज 150 किमी से ज्यादा हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।