सिंगल चार्ज में 301 किमी तक की रेंज और 35 लीटर जितनी स्टोरेज, 1 लाख से कम में आते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर
Budget Friendly Electric Scooter: अगर आपका बजट 1 लाख से कम है तो इस दिवाली Ola और Hero सहित ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।
-1793633398936_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस दिवाली अगर आप कोई टिकाऊ फैमिली फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं और बजट 1 लाख से कम है तो भारतीय बाजार में Ola, Bajaj Chetak और Hero Vida जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं। ये स्कूटर न सिर्फ रोजमर्रा के काम बल्कि घरेलू कामों, बच्चों को स्कूल छोड़ने और ऑफिस आन-जाने के लिए भी काफी हैं। इनमें आपको कंफर्टेबल सीट, बड़ा बूट स्पेस और 1 लाख से कम में कई फीचर्स मिल जाते है। आइए जानते हैं इन 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में।
Ola S1Z
लिस्ट में पहले नंबर पर है Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसमें LFP बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह स्कूटर 3.1kWh और 5.1kWh बैटरी पैक वेरिएंट आथा है जिसकी IDC रेंज 179 किमी और बड़े बैटरी पैक की रेंज 301 किमी है। Ola S1Z में 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है। इस स्कूटर में OTA अपडेट्स, मोबाइल ऐप के जरिए GPS ट्रैकिंग, जियो और टाइम-फेंसिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
इसके अलावा राइडर की सुविधा के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और Easy Park जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसके 3.1kWh बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपए और 5.1kWh वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है।
Honda QC1
दूसरे नंबर पर है Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसमें BLDC मोटर दी गई है जो 1.8kW की पीक पावर और 77nm का टॉर्क जनरेट करता है। राइडिंग के लिए इसमें स्टैंडर्ड और इकोनॉमी मोड्स के साथ रिवर्स असिस्ट का फीचर भी मिलता है। Honda QC1 में 1.5kWh की फिक्स्ड लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज में 80 किमी की IDC रेंज देता है।
स्कूटर में 5-इंच का LCD डैशबोर्ड, सामान रखने के लिए 25-लीटर अंडरसीट स्टोरेज औऱ 15W USB TYPE-C पोर्ट के साथ फ्रंट इनर पॉकेट दी गई है। इसके अलावा, इसमें LED लाइटिंग और स्मार्ट की/ऐप कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 90,000 रुपए है।
Hero Vida VX2 Go
लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद Hero Vida VX2 Go में PMSM दी गई है। इसकी मैक्स मोटर पावर 6kW और टॉर्क 22-25nm है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 70kmph है और राइडिंग के लिए इसमें Eco और Ride मोड्स मिलते हैं। इसमें रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के विकल्प मिलते हैं जो 2.2kWh, 3.1kWh और 3.4kWh पैक के साथ आती है जिसकी IDC रेंज 92 किमी से लेकिर 146 किमी की है।
Hero Vida VX2 Go में 4.3 इंच का LCD/TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ, Wi-Fi और GPS कनेक्टिविटी के लिए My Vida ऐप मिलता है जिससे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और OTA अपडेट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा इसमें फुल LED लाइटिंग सेटअप और रिवर्स पार्किंग मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत BaaS प्लान के साथ 59,490 रुपए और स्टैंडर्ड तौर पर 99,490 रुपए है।
Ampere Magnus Neo
Ampere Magnus Neo में 2.3kWh की LFP बैटरी दी गई है जो 2.4kW की पीक पावर और 1.5kW रेटेड पावर वाली BLDC हब मोटर मिलती है जो 110nm का व्हील टॉर्क जनरेट करती है। वहीं, Ampere Magnus की IDC रेंज फुल चार्ज पर 125 किमी है और इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले और LED हेडलाइट्स के साथ LED टेल-लाइट्स दी गई हैं।
Ampere Magnus Neo में इको और हाई राइडिंग मोड्स के साथ रिवर्स मोड और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स मिलते हैं और सामान रखने के लिए लगभग 22-इंच की अंडर सीट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 90,999 रुपए से शुरू होती है।
Bajaj Chetak C2501
Bajaj Chetak C2501 में 2.5kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज में 113 किमी की IDC रेंज देता है। इसमें हब-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया गया है और राइडिंग के लि Eco और Sports मोड्स के साथ रिवर्स मोड भी मिलता है। Bajaj Chetak C2501 में डिजिटल स्पीडोमीटर और ओडोमीटर के साथ कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है।
लाइटिंग के लिए इसमें DRL के साथ LED हेडलैंप और LED टेल लाइट दी गई है और सुविधा के लिए इसमें USB/मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, सेंट्रल किक/साइड स्टैंड और सीट ओपनिंग स्विच के साथ इसमें 25 लीटर का अंडर-बूट स्पेस मिलता है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपए से शुरू होती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।