विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज और डिस्क ब्रेक, डेली यूज के लिए बेस्ट है 71,990 रुपए का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Daily Use Electric Scooter: अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। अपने रोजाना इस्तेमाल के लिए लोग अब EV की तरफ जाना पसंद कर रहे हैं, खासकर वो गाड़ियां जो फुल चार्ज होने पर कम से कम 100 किमी की रेंज दे सके। ऐसा ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है Kinetic Green Zing जिसकी कीमत तो कम है ही, लेकिन साथ ही इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 100 किमी तक की रेंज दे सकता है जिससे इसे बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ता।

मोटर और पावर

Kinetic Green Zing हब मोटर से लैस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W की मोटर पावर मिलती है। इसकी टॉप-स्पीड 25kmph है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए 1.4kWh और Big B वेरिएंट के लिए लगभग 1.68kWh तक की बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज पर स्टैंडर्ड वेरिएंट में 70 किमी और बिग बी वेरिएंट में 100 किमी (IDC) तक की रेंज देती है।

चार्जिंग की बात करें इसे स्टैंडर्ड होम आउटलेट की मदद से 3-4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, बैटरी की सुरक्षा के लिए इसे IP67 रेटिंग मिली है और इसमें बैटरी स्वैप या डिटैचेबल फीचर भी उपलब्ध है।

सस्पेंशन और ब्रेक्स

Kinetic Green Zing में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में CBS सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही इसमें अलॉय व्हील्स के साथ आगे और पीछे दोनों तरफ 100/90-10 साइज के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

Kinetic Green Zing फीचर्स

डिजिटल स्पीडोमीटर और ओडोमीटर के साथ आने वाली Kinetic Green Zing में हेडलाइट, टेल-लाइट और इंडिकेटर्स के साथ फुल LED सेटअप दिया गया है। बाकी फीचर्स में इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, रिमोट स्टार्ट, पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री/अनलॉक, एंटी-थेफ्ट अलार्म सिस्टम और अंडरसीट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं यह स्कूटर Royal White, Romantic Red और Magic Blue में उपलब्ध है।

इस स्कूटर का कर्ब वेट 81kg, 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 150kg मैक्स लोड कैपेसिटी, 1833mm लंबाई, 710mm चौड़ाई और 1130mm की ऊंचाई दी गई है।

कितनी है कीमत?

Variant Ex-Showroom Price Battery Capacity Claimed Range
Zing Standard (STD) ₹71,990 1.4 kWh (Portable) Up to 70 km per charge
Zing Big B ₹79,990 1.68–1.7 kWh (Portable) Up to 100 km per charge

यह भी पढ़ें- 80 से 108km तक की रेंज और कीमत 1 लाख से कम, ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए बेस्ट 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।