विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80 से 108km तक की रेंज और कीमत 1 लाख से कम, ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए बेस्ट 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:59 AM (IST)

Top 3 Electric Scooters: रोजाना 25-30 किमी सफर करने वालों के लिए भारतीय टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक मार्केट में कई विकल्प मौजूद ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 1 लाख से कम कीमत में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिसमें Ola, Hero और Honda का नाम भी शामिल है। अपनी कम कीमत और अच्छी रेंज के साथ युवाओं और रोजाना का 25-30 किमी सफर करने वाले लोगों के लिए ये अच्छे विकल्प हैं। यहां हम आपको 1 लाख से कम में आने वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जिनकी रेंज अच्छी है और आपके रोज ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

Honda QC1

लिस्ट में पहले नंबर पर है Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसमें BLDC हब मोटर दी गई है और 1.8kW की पावर और 77nm का टॉर्क देता है। Honda QC1 की टॉप-स्पीड 50kmph है और 0 से 40kmph की स्पीड 9.4 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें 1.5kWh की फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किमी की रेंज (IDC) देती है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच की LCD डिस्प्ले, 26 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज और एक फ्रंट इनर पॉकेट मिलती है। इसमें 15W का USB Type-C चार्जिग पोर्ट दिया गया है और लाइटिंग के लिए इसमें DRL के साथ ऑल-LED लाइटिंग सेटअप मिलता है। वहीं, Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 90,708 रुपए है।

Ola S1 X

टॉप-3 की इस लिस्ट में अगला नाम है Ola S1 X का जिसके बेस वेरिएंट में 2kWh की बैटरी दी गई है और इसकी क्लेम्ड IDC रेंज 108 किमी है। Ola S1X की टॉप-स्पीड 101kmph है और महज 4.1 सेकंड में 0 से 40 की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा इस स्कूटर में Eco, Normal और Sport जैसे राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं और इसमें 2.7kWh नॉमिनल BLDC हब मोटर दी गई है।

फीचर्स के तौर पर इसमें 4.3 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कंपेनियम मोबाइल ऐप सपोर्ट भी मिलता है। सामान रखने के लिए इसमें 34 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज भी मिलती है। साथ ही Ola S1X में LED हेडलाइट और DRL, रिवर्स मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, OTA अपडेट और पुश-बटन स्टार्ट शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,999 रुपए है।

Hero Vida VX2 Go 2.2

Hero के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2kWh की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है और इसमें 6kW की परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है जिसका टॉर्क 25nm है। Hero Vida VX2 Go की टॉप-स्पीड 70kmph है और 4.2 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, इसकी क्लेम्ड IDC रेंज 93 किमी है जो Eco और Ride जैसे दो राइडिंग मोड्स के साथ आती है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.3 इंच का LCD डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ, स्मार्टफोन ऐप इंटीग्रेशन, GPS सपोर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। इसके अलावा इसमें OTA अपडेट्स और फुल LED लाइटिंग सेटअप भी मिलता है। Hero Vida VX2 Go 2.2 की एक्स-शोरूम कीमत ऐसे तो 1,09,990 रुपए है लेकिन BaaS प्लान के साथ यह आपको 64,990 रुपए में मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- Hero, TVS या Ather; कौन हैं देश के 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 34,999 रुपए से शुरू