विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero, TVS या Ather; कौन हैं देश के 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 34,999 रुपए से शुरू

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:30 AM (IST)

Top 5 Cheapest Electric Scooter: यहां हम आपको देश के 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताने वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर लोगों की शिकायत रहती है कि ये काफी महंगी होती हैं जिसके बाद कंपनी ने BaaS यानी Batter as a Service प्लान की शुरुआत की थी जिसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर या गाड़ियों को खरीदते वक्त शुरुआती कीमत में छूट मिल जाती है। यहां हम आपको देश में बिकने वाली 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताने वाले हैं जो इस दीवाली या धनतेरस के लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं और इस लिस्ट में Hero, TVS और Ather जैसे नाम शामिल हैं।

Hero Vida VX2

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है Hero Vida VX2 जसमें 6kW की PMSM मोटर लगी है और 25nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसकी टॉप-स्पीड 70kmph तक है। Hero की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Eco और Ride नाम से दो राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसमें आगे और पीछे ड्रम ब्रेक और 12-इंच के अलॉय व्हील्स पर ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। BaaS के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 44,990 रुपए है।

Hero Vida VX2 में 33 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है और साथ ही आगे 4.8 लीटर का भी स्टोरेज दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और OTA अपडेट के साथ 4.3 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

hero vida vx2

TVS Orbiter V1

दूसरे नंबर पर है TVS Orbiter V1 जिसमें 1.8kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसमें BLDC मोटर लगी है जो 1.8kW से 2.5kW तक की पावर देती है और 30nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 86 किमी तक की रेंज (IDC) दे सकती है। BaaS के साथ TVS Orbiter की एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपए और स्टैंडर्ड तौर पर 84,500 रुपए है।

TVS Orbiter V1 में ब्लूटूथ वाला LCD कंसोल दिया गया है जो TVS SmartXonnect ऐप सपोर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और OTA अपडेट के साथ आता है। साथ ही, इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और रिवर्स/फॉरवर्ड पार्क असिस्ट की सुविधा भी मिलती है।

tvs orbiter v1

TVS iQube

अगला नंबर है TVS iQube का जिसमें BLDC हब-माउंटेड मोटर लगी है और इसकी पीक पावर 4.4kW है। TVS iQube का पीक टॉर्क व्हील्स पर 140nm है वेरिएंट के मुताबिक 33 से 140nm तक हो सकता है। साथ ही, बता दें कि यह स्कूटर 5 सेकंड से कम समय में 0 से 40 की स्पीड पकड़ लेती है। BaaS के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपए और स्टैंडर्ड तौर पर 1,19,565 रुपए है।

इसमें LCD या 12.7 cm से 17.78 cm की TFT डिस्प्ले दी गई है। साथ ही, इसमें ब्लूटूथ, GSM, OTA अपडेट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेश के जरिए 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं।

tvs iqube

Komaki X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Kma X1 में हाई-एफिशिएंसी ब्रशलेस BLDC हब मोटर लगी है जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें Eco, Sport और Turbo नाम से 3 मोड्स मिलते हैं। यह स्कूटर 4 बैटरी विकल्पों के साथ आता है जो फुल चार्ज पर 55 से लेकर 150 किमी तक की IDC रेंज देता है। यह स्कूटर BaaS प्लान के साथ नहीं आता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 34,999 रुपए से लेकर 59,999 रुपए तक है।

komaki x1

Ather Rizta

लिस्ट में आखिरी नाम है Ather Rizta का जो 4.3kW की पीक पावर और 22nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 4.7 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें Zip और SmarcEco जैसे दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। एक बार फुल चार्क करने पर यह 123 किमी की IDC रेंज देता है। Ather Rizta की एक्स-शोरूम कीमत BaaS के साथ 75,999 रुपए और बिना इसके 1.22 लाख रुपए है।

Ather Rizta में 7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है और सीट के नीचे 34 लीटर के बूट स्पेस के साथ में एक छोटा Joey Pocket मिलता है। इसके अलावा, इसमें आगे 200mm की डिस्क ब्रेक और पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है जिसमें CBS और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग शामिल है।

ather rizta

भारत की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स: कीमत एवं फीचर्स

ब्रांड एवं मॉडल (Model) BaaS के साथ एक्स-शोरूम कीमत बिना BaaS (स्टैंडर्ड) एक्स-शोरूम कीमत बैटरी एवं रेंज (IDC Range) मोटर एवं परफ़ॉर्मेंस प्रमुख फीचर्स (Key Features)
Hero Vida VX2 ₹44,990 - - 6 kW PMSM मोटर, 25 Nm टॉर्क, 70 km/h टॉप स्पीड 4.3-इंच LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 33L अंडरसीट स्टोरेज, 2 राइड मोड्स (Eco, Ride)
TVS Orbiter V1 ₹49,999 ₹84,500 1.8 kWh (86 km रेंज) BLDC मोटर (1.8kW - 2.5kW), 30 Nm टॉर्क LCD कंसोल, TVS SmartXonnect, क्रूज़ कंट्रोल, हिल-होल्ड, पार्क असिस्ट
TVS iQube ₹59,999 ₹1,19,565 - 4.4 kW BLDC हब मोटर, 140 Nm व्हील टॉर्क 0-40 km/h (<5 सेकंड), LCD/TFT डिस्प्ले, 118+ कनेक्टेड फीचर्स, नेविगेशन
Komaki X1 (BaaS उपलब्ध नहीं) ₹34,999 – ₹59,999 4 बैटरी विकल्प (55 - 150 km रेंज) ब्रशलेस BLDC हब मोटर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 3 राइड मोड्स (Eco, Sport, Turbo)
Ather Rizta ₹75,999 ₹1,22,000 123 km रेंज 4.3 kW पीक पावर, 22 Nm टॉर्क 0-40 km/h (4.7 सेकंड), 7-इंच LCD डिस्प्ले, 34L बूट स्पेस, डिस्क ब्रेक, CBS

यह भी पढ़ें- ये हैं 5 सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 187 से लेकर 400km तक की लंबी रेंज