विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KTM 1390 Super Duke GT Evo हुई पेश, AMT गियरबॉक्स और सेमी-एक्टिव सस्पेंशन जैसे फीचर्स से लैस नई स्पोर्ट्स टूरिंग बाइक

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:15 PM (GMT+05:30)

KTM ने EICMA 2026 में अपनी नई प्रीमियम स्पोर्ट्स टूरिंग बाइक 1390 Super Duke GT Evo को पेश किया है।

TM 1390 Super Duke GT Evo हुई पेश

TM 1390 Super Duke GT Evo हुई पेश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। KTM ने EICMA 2026 में अपनी नई प्रीमियम स्पोर्ट्स टूरिंग बाइक 1390 Super Duke GT Evo से पर्दा उठा दिया है। यह मोटरसाइकिल स्टैंडर्ड 1390 Super Duke GT का ज्यादा फीचर-लोडेड और हाई-स्पेक वेरिएंट है। इसमें पावरफुल V-twin इंजन के साथ कई बड़े तकनीकी अपडेट दिए हैं। इनमें सबसे खास AMT गियरबॉक्स और WP का नया सेमी-एक्टिव सस्पेंशन शामिल है। इसके अलावा, बाइक में बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और ऑफलाइन मैप नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। KTM के मुताबिक, इस मोटरसाइकिल की ग्लोबल डिलीवरी 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

1,350cc का दमदार V-twin इंजन

नई KTM 1390 Super Duke GT Evo में 1,350cc का लिक्विड-कूल्ड V-twin इंजन दिया गया है। यही इंजन KTM 1390 Super Adventure S Evo में भी इस्तेमाल किया गया है। यह पावरट्रेन 187hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को स्टील ट्रेलिस फ्रेम में लगाया गया है, जिसके साथ सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म मिलता है।

KTM 1390 Super Duke GT Evo (2)

इस बाइक में 17-इंच के फ्रंट और रियर व्हील दिए गए हैं। इसके मुकाबले Super Adventure S Evo में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील सेटअप मिलता है। KTM ने नई बाइक के लिए हल्के 17-इंच व्हील तैयार किए हैं, जिनका वजन स्टैंडर्ड Super Duke GT के व्हील्स से 1.2 किलोग्राम कम है। इन पर Michelin Power 6 टायर लगाए गए हैं। आगे 120-सेक्शन और पीछे 190-सेक्शन का टायर मिलता है। बिना फ्यूल के बाइक का वजन 213 किलोग्राम है, जबकि सीट की ऊंचाई 834mm रखी गई है।

KTM 1390 Super Duke GT Evo (3)

AMT गियरबॉक्स से राइडिंग होगी ज्यादा सुविधाजनक

KTM 1390 Super Duke GT Evo का सबसे बड़ा अपडेट इसका ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन यानी AMT गियरबॉक्स है। इस सिस्टम के जरिए राइडर को गियर बदलने के दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला ऑटोमैटिक मोड है, जिसमें बाइक खुद गियर बदल सकती है। वहीं, दूसरे ऑप्शन में राइडर मैनुअल तरीके से गियर का चुनाव कर सकता है।

KTM 1390 Super Duke GT Evo (4)

ऑटोमैटिक मोड में राइडर को गियर शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती, जबकि मैनुअल मोड जरूरत के मुताबिक खुद गियर बदलने की सुविधा देता है। इस तरह बाइक में ऑटोमैटिक ऑपरेशन की सहूलियत और मैनुअल कंट्रोल का ऑप्शन दोनों मौजूद हैं।

KTM 1390 Super Duke GT Evo (5)

WP का नया सेमी-एक्टिव सस्पेंशन

इस नए मॉडल में 48mm का WP Apex सेमी-एक्टिव फ्रंट फोर्क दिया गया है। इसमें पेटेंटेड थ्रू-रॉड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक वजन कम करने के साथ फ्रंट-एंड फीडबैक को बेहतर बनाने में मदद करती है। पीछे की तरफ लिंकेज-मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से डैम्पिंग एडजस्ट की जा सकती है।

KTM 1390 Super Duke GT Evo (6)

इसके अलावा, हाइड्रॉलिक तरीके से प्रीलोड को भी कंट्रोल किया जा सकता है। लंबी दूरी की राइडिंग को ध्यान में रखते हुए बाइक में कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं। इसके क्लच और ब्रेक लीवर, गियर शिफ्टर तथा रियर ब्रेक पेडल को एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, अपनी जरूरत के अनुसार पोजिशन बदलने वाला हैंडलबार और नए डिजाइन की राइडर व पिलियन सीट भी दी गई हैं।

KTM 1390 Super Duke GT Evo (7)

Brembo ब्रेकिंग सिस्टम और 8.8-इंच TFT डिस्प्ले

ब्रेकिंग के लिए KTM ने बाइक के फ्रंट में डुअल 320mm डिस्क के साथ Brembo Stylema मोनोब्लॉक कैलिपर्स दिए हैं। इनमें चार-पिस्टन कैलिपर मिलते हैं। वहीं, पिछले पहिये में 240mm डिस्क के साथ दो-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर दिया गया है।

KTM 1390 Super Duke GT Evo (8)

फीचर्स की बात करें तो इसमें राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और ABS जैसे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम शामिल हैं। लाइटिंग पैकेज में कॉर्नरिंग लाइट्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) और नया डिजाइन किया गया हेडलाइट शामिल है। KTM का कहना है कि नया हेडलाइट आसपास के नजदीकी क्षेत्र में बेहतर रोशनी देने के लिए तैयार किया गया है।

KTM 1390 Super Duke GT Evo (9)

बाइक के सभी प्रमुख फीचर्स को 8.8-इंच के TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी एक खास सुविधा स्टैंडर्ड ऑफलाइन ऑनबोर्ड मैप नेविगेशन है। यानी राइडर को नेविगेशन के लिए इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

क्या भारत में लॉन्च होगी?

KTM 1390 Super Duke GT Evo की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्धता 2027 की शुरुआत से होने की उम्मीद है। हालांकि, अलग-अलग बाजारों में इसकी उपलब्धता की समय-सीमा अलग हो सकती है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- नई KTM 200 Duke भारत में लॉन्च, नया कलर, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और राइड मोड्स से हुई लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।