विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई KTM 200 Duke भारत में लॉन्च, नया कलर, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और राइड मोड्स से हुई लैस

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:11 PM (IST)

नई KTM 200 Duke भारत में 2.07 लाख रुपये में लॉन्च हुई। इसमें क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, दो राइड मोड्स और नए कलर मिलते हैं।

नई KTM 200 Duke भारत में लॉन्च हुई

नई KTM 200 Duke भारत में लॉन्च हुई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई KTM 200 Duke को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे कई अपडेटेड फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। इस बार कंपनी ने मोटरसाइकिल में कई अहम फीचर्स शामिल किए हैं, जिनमें राइड-बाय-वायर, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइड मोड्स शामिल हैं। ये सभी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।

नई KTM 200 Duke की कीमत

केटीएम अपनी अपनी इस मोटरसाइकिल को 2.07 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत पुराने मॉडल की तुलना में 1,552 रुपये ज्यादा है।

क्या-क्या बदला?

नई KTM 200 Duke में सबसे बड़ा बदलाव इसके इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के रूप में देखने को मिलता है। कंपनी ने बाइक में राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी शामिल की है, जो इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल का फीचर है। इसके साथ ही बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है। इन अपडेट्स के साथ मोटरसाइकिल में राइडर को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार बाइक की पावर डिलीवरी को कंट्रोल करने का ऑप्शन मिलता है।

नए राइडिंग मोड्स मिले

अपडेटेड KTM 200 Duke में स्ट्रीट और रेन नाम से दो राइड मोड्स दिए गए हैं। ये मोड्स अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार इंजन की पावर डिलीवरी को बदलते हैं। राइड-बाय-वायर सिस्टम की मदद से यह सुविधा काम करती है। इस फीचर के जरिए राइडर सड़क और मौसम की परिस्थितियों के हिसाब से उपयुक्त राइड मोड चुन सकता है।

बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर से गियर बदलना होगा आसान

नई KTM 200 Duke में बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर का खास अपडेट दिया गया है। इसकी मदद से राइडर छह-स्पीड गियरबॉक्स में क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर ऊपर और नीचे कर सकता है। यह फीचर बाइक को चलाते समय गियर बदलने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इससे पहले यह सुविधा KTM 250 Duke और 390 Duke जैसी मोटरसाइकिलों में मिलती थी। अब कंपनी ने इसे 200 Duke में भी शामिल कर दिया है।

TFT डिस्प्ले और क्राउल असिस्ट फीचर

नई KTM 200 Duke में अपडेटेड TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके जरिए राइडर ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड्स और क्विकशिफ्टर से जुड़ी सेटिंग्स को मैनेज कर सकता है। इसके अलावा बाइक में क्राउल असिस्ट फीचर भी शामिल किया गया है। यह फीचर रुक-रुककर चलने वाले ट्रैफिक में राइडर की थकान कम करने के लिए दिया गया है।

नई KTM 200 Duke का इंजन

मैकेनिकल तौर पर नई KTM 200 Duke में पहले वाला 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन बरकरार रखा गया है। यह इंजन 25 hp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में छह-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसके साथ अब बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर का भी फीचर मिलता है। KTM का दावा है कि 200cc स्ट्रीट-नेकेड सेगमेंट में इस बाइक का पावर-टू-वेट रेशियो है।

क्या नहीं बदला?

नई KTM 200 Duke में हार्डवेयर के तौर पर 43mm WP USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें 320mm का फ्रंट ब्रेक रोटर मिलता है। इसके अलावा बाइक में पीछे की तरफ चौड़ा 150-सेक्शन टायर दिया गया है। ये हार्डवेयर बाइक के स्टांस और राइडिंग कैरेक्टर को बरकरार रखते हैं। कंपनी ने नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जोड़ने के बावजूद इसके मुख्य मैकेनिकल सेटअप में बदलाव नहीं किया है।

नई KTM 200 Duke के नए कलर ऑप्शन

कंपनी ने अपडेटेड KTM 200 Duke को दो नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इनमें लिक्विड कॉर्बन (Liquid Carbon) और स्लेट ग्रे (Slate Grey) शामिल हैं। लिक्विड कॉर्बन कलर बाइक को ऑल-ब्लैक लुक देता है, जो इस मॉडल में पहली बार पेश किया गया है। वहीं, स्लेट ग्रे कलर उन राइडर्स के लिए एक अलग लुक देता है।

जानकारी

KTM 200 Duke की डिटेल्स

एक्स-शोरूम कीमत

2.07 लाख रुपये

कीमत में बढ़ोतरी

1,552 रुपये

इंजन

199.5cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर

अधिकतम पावर

25 hp

अधिकतम टॉर्क

19.3 Nm

गियरबॉक्स

6-स्पीड

राइड मोड्स

Street और Rain

क्विकशिफ्टर

बाई-डायरेक्शनल

ट्रैक्शन कंट्रोल

स्टैंडर्ड

फ्रंट सस्पेंशन

43mm WP USD फोर्क्स

फ्रंट ब्रेक रोटर

320mm

रियर टायर

150-सेक्शन

नए कलर

Liquid Carbon और Slate Grey

यह भी पढ़ें- KTM 349cc एडवेंचर को मिला नया आर्कटिक फ्लेयर रंग, जानें कीमत और खासियत