KTM 349cc एडवेंचर को मिला नया आर्कटिक फ्लेयर रंग, जानें कीमत और खासियत
KTM 390 Adventure: KTM ने अपनी 349cc 390 एडवेंचर बाइक के लिए नया आर्कटिक फ्लेयर कलर लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.88 लाख रुपए है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। KTM ने 349cc एडवेंचर के लिए एक नया Arctic Flare कलरवे लॉन्च किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.88 लाख रुपए है। इस नए कलर को हाल ही में देखा गया था और अब इसे आधिकारिक तौर पर लाइन-अप में जोड़ दिया गया जो पिछले वाले कलर की जगह लेगा।
डिजाइन और अंतर
जब 349cc 390 एडवेंचर को लॉन्च किया गया था तो इसमें 399cc एडवेंचर S जैसे ही बॉडी पैनल थे और साथ ही 390 एडवेंचर X के 19-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया था। अब ऐसा नहीं है, क्योंकि 349cc 390 एडवेंचर को इस मॉडल के लिए यूनिक कलरवे मिलते हैं जो इसे फुल-फैट 390 एडवेंचर रेंज से अलग दिखाने में मदद करते हैं।
इसमें सिर्फ 2 कलर ही मिलते हैं- Ebony Black और नया Arctic Flare, दोनों की ही एक्स-शोरूम कीमत 2.88 लाख रुपए है।
ग्राफिक्स और इंजन
बाइक के ग्राफिक्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 349cc वाली बाइक पर एडवेंचर की लेटरिंग पूरी तरह से अलग स्टाइल में है जिससे एक अलग विजुअल पहचान मिलती है, न कि यह सिर्फ 399cc 390 एडवेंचर का छोटे इंजन वाला वर्जन लगे। बाइक में किसी भी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। यह अपने 349cc सिंगल-सिलिंडर इंजन और 19-इंच फ्रंट और 17-इंच के रियर अलॉय व्हील्स के साथ ही आती है।
नए कलरवे ग्राफिक्स के साथ KTM ने अब 349cc 390 एडवेंचर को अपनी एक अलग पहचान देती है जो इसे 399cc 390 एडवेंचर X, R और S से अलग करती है।
यह भी पढ़ें- KTM 390 एडवेंचर को मिले नए ग्राफिक्स, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल्स
