Kia Seltos बनाया भारत में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री का रिकॉर्ड, एक महीने बिकी 13,000 से ज्यादा यूनिट
Kia Seltos की 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जिससे Kia India ने अक्टूबर 2026 में 33,462 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की।

Kia Seltos की अक्टूबर में 13,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia India ने अक्टूबर 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने इस महीने कुल 33,462 गाड़ियों की होलसेल बिक्री की, जो भारत में एंट्री के बाद से उसका अब तक का सबसे बेहतर मासिक परफॉर्मेंस है। इसमें Kia Seltos की अहम भूमिका रही, जिसकी अक्टूबर में 13,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं। कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 13.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अक्टूबर 2026 में Kia India की रिकॉर्ड बिक्री
Kia India ने 1 नवंबर 2026 को जारी अपने बिक्री आंकड़ों में बताया कि अक्टूबर में कंपनी ने 33,462 यूनिट्स की होलसेल बिक्री की। पिछले साल अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 29,556 गाड़ियां बेची थीं। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 13.22 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।
खास बात यह है कि Kia ने लगातार दूसरे महीने अपनी सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले सितंबर 2026 में कंपनी ने 32,017 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। अक्टूबर में इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए कंपनी ने नया बिक्री रिकॉर्ड कायम किया।
-1767301454162.webp)
Kia Seltos बनी कंपनी की सबसे बड़ी बिक्री वाली गाड़ी
Kia की अक्टूबर 2026 की बिक्री में Seltos का सबसे अहम योगदान रहा। कंपनी के मुताबिक, इस महीने Seltos की 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। इससे SUV की भारतीय बाजार में मजबूत मांग का पता चलता है।
जनवरी 2026 में लॉन्च होने के बाद से Seltos की औसत मासिक बिक्री 10,000 यूनिट्स से ज्यादा रही है। अक्टूबर में 13,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री ने इस प्रदर्शन को और मजबूत किया है। कंपनी के अनुसार, Seltos अपने सेगमेंट में ग्राहकों की पसंदीदा फैमिली SUV में से एक बनी हुई है।
Seltos के अलावा Kia Sonet ने भी कंपनी की बिक्री बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों SUVs की मजबूत मांग ने फेस्टिव सीजन के दौरान Kia India को रिकॉर्ड बिक्री हासिल करने में मदद की।

Kia Seltos की खुबियां
Kia Seltos का नया जनरेशन हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। यह पहले के मुकाबला बड़े साइज, अपडेटेड डिजाइन, प्रीमियम केबिन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसके अलावा, SUV में Level 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
- 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 12.3-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 5-इंच टचस्क्रीन क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले
- डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ
- 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स
- डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
- 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
- Kia Connect 2.0
सेफ्टी फीचर्स
- 6 एयरबैग
- 360-डिग्री कैमरा
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
- ABS और EBD
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- लेन कीपिंग असिस्ट
- लेन फॉलोइंग असिस्ट
- फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग
- ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस
- हाई बीम असिस्ट
- ड्राइवर अटेंशन वार्निंग
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
Kia Seltos ने अक्टूबर 2026 में 13,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी की रिकॉर्ड सेल्स में अहम योगदान दिया। नई Seltos में 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।