भारत में वेंटिलेटेड सीट्स वाली 10 सबसे सस्ती कारें, एडवांस फीचर्स समेत दमदार इंजन से है लैस
आजकल ग्राहक कार खरीदते समय आरामदायक फीचर्स पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिनमें वेंटिलेटेड सीट्स प्रमुख हैं। यह लेख ...और पढ़ें

वेंटिलेटेड सीट्स वाली सबसे सस्ती कारें
HighLights
वेंटिलेटेड सीट्स अब किफायती कारों में भी उपलब्ध।
रेनॉल्ट काइगर सबसे सस्ती वेंटिलेटेड सीट वाली कार।
मारुति, टाटा, हुंडई के मॉडल्स भी सूची में शामिल।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पहले के मुकाबले हाल के समय में कार खरीदते समय ग्राहक अब केवल इंजन, माइलेज और डिजाइन ही नहीं, बल्कि आरामदायक फीचर्स पर भी ध्यान देते हैं। आरामदायक फीचर्स में आने वाला एक वेंटिलेटेड सीट्स सुविधा है, जो खासतौर पर गर्मियों में उपयोगी साबित हो सकता है। पहले इस फीचर के लिए महंगी कार खरीदनी पड़ती थी, लेकिन अब भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर SUV तक कई ऑप्शन उपलब्ध हैं।
वेंटिलेटेड सीट्स वाली सबसे सस्ती कारें
| कार का नाम | कीमत |
|---|---|
| Renault Kiger | 8.50 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये |
| Maruti Baleno | 9.10 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये |
| Toyota Glanza | 9.99 लाख रुपये से 10.98 लाख रुपये |
| Maruti Brezza | 11.26 लाख रुपये से 13.55 लाख रुपये |
| Citroen Basalt | 11.34 लाख रुपये से 13.90 लाख रुपये |
| Citroen Aircross | 11.62 लाख रुपये से 14.52 लाख रुपये |
| Kia Sonet | 11.84 लाख रुपये से 13.89 लाख रुपये |
| Skoda Kylaq | 11.85 लाख रुपये से 13.09 लाख रुपये |
| Hyundai Venue | 11.94 लाख रुपये से 15.65 लाख रुपये |
| Tata Nexon | 12.42 लाख रुपये से 14.22 लाख रुपये |
1. Renault Kiger

Renault Kiger इस लिस्ट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स वाली सबसे किफायती कार है। कंपनी यह सुविधा इसके टॉप-स्पेक Emotion वेरिएंट में देती है। इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये के बीच है। Kiger के Emotion वेरिएंट में 72hp पावर वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 100hp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। सामान्य पेट्रोल इंजन के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ CVT का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
2. Maruti Baleno

इसमें वेंटिलेटेड सीट्स Alpha और Alpha (O) के ऊंचे वेरिएंट में मिलती हैं। इसकी कीमत 9.10 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच है। Baleno के Alpha और Alpha (O) वेरिएंट में 83hp पावर वाला 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है।
3. Toyota Glanza
-1791965990382.webp)
इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स V और V(O) वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इस फीचर को प्रीमियम हैचबैक के 2026 फेसलिफ्ट के साथ शामिल किया गया। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से 10.98 लाख रुपये के बीच है। इस लिस्ट में Maruti Baleno के अलावा Glanza दूसरी हैचबैक है, जिसमें यह सुविधा मिलती है। Glanza के V और V(O) वेरिएंट में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं। वहीं, इसके S और G वेरिएंट में 70hp पावर वाला CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है।
4. Maruti Brezza

इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स टॉप-स्पेक ZXi+ वेरिएंट में दी गई हैं। इसकी कीमत 11.26 लाख रुपये से 13.55 लाख रुपये के बीच है। Brezza में 110hp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलता है। इसके अलावा, 103hp पावर वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
5. Citroen Basalt

इसमें वेंटिलेटेड सीट्स केवल टॉप-स्पेक Max वेरिएंट में मिलती हैं। इसकी कीमत 11.34 लाख रुपये से 13.90 लाख रुपये के बीच है। Basalt के Max वेरिएंट में 82hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। दूसरा ऑप्शन 110hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है।
6. Citroen Aircross

इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स केवल टॉप-स्पेक Max वेरिएंट में दी गई हैं। इस वेरिएंट को 5-सीटर और 7-सीटर, दोनों कॉन्फिगरेशन में चुना जा सकता है। इसकी कीमत 11.62 लाख रुपये से 14.52 लाख रुपये के बीच है। यह भारत की सबसे किफायती वेंटिलेटेड सीट्स वाली मिडसाइज SUV में से एक है। Aircross के Max वेरिएंट में 82hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 110hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन उपलब्ध है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं।
7. Kia Sonet

यह कंपनी की सबसे किफायती SUV है, जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर मिलता है। यह सुविधा HTX, GTX+ और X-Line जैसे ऊंचे वेरिएंट में दी गई है। Sonet की कीमत 11.84 लाख रुपये से 13.89 लाख रुपये के बीच है। इन वेरिएंट में 120hp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 116hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। डीजल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि HTX डीजल-मैनुअल वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स नहीं मिलतीं, जबकि डीजल-ऑटोमैटिक ऑप्शन में यह सुविधा उपलब्ध है।
8. Skoda Kylaq

यह कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स Prestige और Prestige+ वेरिएंट में मिलती हैं। इसकी कीमत 11.85 लाख रुपये से 13.09 लाख रुपये के बीच है। Kylaq में 115hp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है।
9. Hyundai Venue

दूसरी जनरेशन की Hyundai Venue में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स HX8 और HX10 के टॉप-एंड वेरिएंट में मिलती हैं। Venue N Line के N10 वेरिएंट में भी कूल्ड सीट्स दी गई हैं। इसकी कीमत 11.94 लाख रुपये से 15.65 लाख रुपये के बीच है। Venue के इन ऊंचे वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। ट्रांसमिशन ऑप्शनों में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं। इसके प्रमुख फीचर्स में Level 2 ADAS और दो 12.3-इंच डिस्प्ले भी शामिल हैं।
10. Tata Nexon

इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स केवल टॉप-स्पेक Fearless+ PS वेरिएंट में मिलती हैं। इसकी कीमत 12.42 लाख रुपये से 14.22 लाख रुपये के बीच है। इसकी खास बात यह है कि इस वेरिएंट में CNG ऑप्शन भी आती है। यह कूल्ड सीट्स वाली सबसे किफायती CNG-पावर्ड कार में से एक है। Nexon में 120hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, तीन-सिलेंडर टर्बो इंजन पर आधारित 100hp पावर वाला CNG ऑप्शन और 115hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। टॉप-स्पेक पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं। वहीं, डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स उपलब्ध हैं।
